सीजन का सबसे घना कोहरा, दृश्यता 40 मीटर से भी कम रही

सीजन में सबसे घना कोहरा शुक्रवार को दिखाई दिया। कोहरे का आलम यह था कि मौसम विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 40 मीटर से कम आंकी। रात में ठंड भी जोरों पर रही, पारा सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 रहा। शनिवार तड़के कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 10:00 AM (IST)
सीजन का सबसे घना कोहरा, दृश्यता 40 मीटर से भी कम रही
सीजन का सबसे घना कोहरा, दृश्यता 40 मीटर से भी कम रही

मेरठ । सीजन में सबसे घना कोहरा शुक्रवार को दिखाई दिया। कोहरे का आलम यह था कि मौसम विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 40 मीटर से कम आंकी। रात में ठंड भी जोरों पर रही, पारा सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 रहा। शनिवार तड़के कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

शुक्रवार को छोटे बच्चों के स्कूल कई दिनों की लंबी छुट्टी के बाद खुले। स्कूल जाने के लिए घर से जैसे ही बच्चे बाहर निकले तो आसमान से कोहरा बरस रहा था। कड़ाके की ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सुबह 11.30 बजे तक तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रहा। इस दौरान सूरज के तेवर भी मंद रहे। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शुक्रवार को कश्मीर में बर्फबारी फिर से शुरू हो गई है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अगले दो दिन तक हलका कोहरा छाएगा।

केवल तीन दिन पड़ा कोहरा

ठंड के साढ़े तीन माह के सीजन में अभी तक शहर में केवल तीन दिन कोहरा दिखा है। मेरठ में ठंड के सीजन में औसतन 24 दिन कोहरा पड़ता है। हालांकि ग्रामीण इलाकों और शहर के बाहरी हिस्सों में यदा-कदा कोहरा नजर आया है। लेकिन जैसा कोहरा ठंड के सीजन में विशेष रूप से दिसंबर के अंत और जनवरी में देखा जाता है, उसके दीदार नहीं हुए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु परिवर्तन से मौसम में बदलाव का यह उदाहरण है। नए साल में यह पहला घना कोहरा था। कब कितना छाया कोहरा

तिथि दृश्यता

11 जनवरी 19 - 50 मीटर से कम

23 दिसंबर 18- 50 से 200 मीटर

5 नवंबर 18 - 500 मीटर से एक किमी

chat bot
आपका साथी