विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tension in Shamli: शामली में माहौल बिगाड़ने की साजिश, हवन व यज्ञ के कार्यक्रम से पहले मंदिर प्रांगण में फेंका गया मांस

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 03 Sep 2022 10:43 AM (IST)

Tension in Shamli मंदिर में मांस के टुकड़े फेंकने की घटना के बाद तनाव की स्थिति है। माना जा रहा ...और पढ़ें

Tension in Shamli: मंदिर में मांस के टुकड़े फेंकने की घटना के बाद तनाव की स्थिति
Tension in Shamli: मंदिर में मांस के टुकड़े फेंकने की घटना के बाद तनाव की स्थिति

शामली, जेएनएन। Tension in Shamli : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले शामली जिले में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। यहां के सिक्का गांव के भूमिया खेड़ा मंदिर में मांस के टुकड़े फेंके जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मंदिर में शनिवार को वार्षिक हवन तथा यज्ञ का कार्यक्रम है, इससे पहले ही मंदिर प्रांगण में कई जगह पर मांस से टुकड़े मिलने से माहौल में तनाव है। यहां पर तनाव का स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में शनिवार को भूमिया खेड़ा मंदिर में वार्षिक उत्साह मनाया जाना है, जिसे लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। गुरुवार की देर रात्रि शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर में सात जगह मांस के अवशेष फेंक दिए। शुक्रवार सुबह गांव की महिलाएं जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में पहुंची तो मांस के अवशेष देखकर ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। इस पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्राम प्रधान सियाराम शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। आदर्श मंडी थाना पुलिस व सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार, एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ओपी सिंह ने लोगों को समझाकर शांत किया।

माहौल तनावपूर्ण

मंदिर में मांस के टुकड़े फेंकने की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि भूमिया खेड़ा के मंदिर में आज हवन तथा यज्ञ कार्यक्रम को देखते हुए शरारती तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंककर दंगा कराने की साजिश रची है।

हवन, यज्ञ और पूजन का आयोजन

सिक्का के भूमिया खेड़ा में शनिवार को हवन यज्ञ और पूजन के साथ-साथ पूरे गांव में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। यहां पर यह पर्व भी हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसको लेकर पूरी तैयारी भी की गई है। शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए भूमिया खेड़े के चारों तरफ 11 जगह मांस के टुकड़े फेंके। इतना ही नहीं मांस के टुकड़े भूमिया खेड़ा के मुख्य सड़क पर भी फेंके गए थे।

पुलिस ने संभाली स्थिति

पुलिस ने शुक्रवार को ग्रामीणों का हंगामा देखकर उनको को काफी देर तक समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद मांस के टुकड़े उठवाकर गड्ढे में दबवाए तथा सैंपल जांच को लिया गया। मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद पशु चिकित्सकों को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया। मंदिर समिति की ओर से हरपाल सिंह ने आदर्श मंडी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपितों की तलाश कर रही है।

माहौल बिगाड़ने की साजिश सफल नहीं होने देंगे

एएसपी शामली ओपी सिंह ने कहा कि सिक्का गांव में भूमिया खेड़ा मंदिर परसिर में मांस के टुकड़े मिलने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यहां पर माहौल बिगाड़ऩे की साजिश कामयाब नहीं होनी दी जाएगी।