आवारा कुत्ते ने तीन मासूम समेत दस को किया घायल, लोगों में फैली दहशत Bulandshahar News

ताजपुर गांव में एक महिला को भी बुरी तरह घायल किया। आवारा कुत्ते का शिकार लोगों को एन्टी रैबीज इंजेक्शन से पहले अस्पताल जाकर पट्टी करानी पड़ी।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 05:22 PM (IST)
आवारा कुत्ते ने तीन मासूम समेत दस को किया घायल, लोगों में फैली दहशत Bulandshahar News
आवारा कुत्ते ने तीन मासूम समेत दस को किया घायल, लोगों में फैली दहशत Bulandshahar News

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में शहर से देहात तक आवारा आतंक व्याप्त है। मंगलवार शाम शहर के मोहल्ला शांति कालोनी भूड़ में तीन मासूम समेत दस लोगों को घायल कर दिया। साथ ही ताजपुर गांव में एक महिला को भी बुरी तरह घायल किया। आवारा कुत्ते का शिकार लोगों को एन्टी रैबीज इंजेक्शन से पहले अस्पताल जाकर पट्टी करानी पड़ी। कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शांति कालोनी भूड़ में परचून की एक दुकान के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा। कुत्ते ने सबसे पहले संजय की आठ वर्षीय बेटी पूजा को घायल किया। इसके बाद अशोक गुप्ता की बेटी छह वर्षीय अंशिका की बाजू पर काटा। जगत के पांच वर्षीय बेटे हेमंत के चेहरे पर हमला किया। 32 वर्षीय सोनू की जांघ से कुत्ते ने मांस खींच लिया, जबकि 65 वर्षीय जयचंद के पैर को आवारा कुत्ते ने घायल कर दिया। कुत्ते ने हमला किया तो बच्चे चीखने लगे। जब तक लोग डंडा लेकर आए कुत्ता भाग निकला। भागते समय कुत्ते को जो भी मिलता गया वह हमला करता गया। कुल दस लोगों को कालोनी में कुत्ते ने घायल किया। इसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हैं।

कुत्ता कालोनी से निकलकर पास के गांव ताजपुर पहुंचा और गांव निवासी महिला ओमवत्ती के ऊपर के होठ का मांस खींच लिया। इसके बाद कुत्ता पास के गांव धींगरी में पहुंचा और सात वर्षीय मासूम दुष्यंत के कूल्हे और हाथ में घाव कर दिए। कुत्ते के हमले से ऐसी दहशत फैली कि बुधवार को दिनभर शांतिनगर कालोनी के बच्चे घरों के बाहर नहीं निकले। सभी घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। एन्टी रैबीज इंजेक्शन से पहले सभी की मरहम पट्टी की गई। इसके बाद एन्टी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। अभी तक कुत्ते की तलाश नहीं हो सकी है। 

chat bot
आपका साथी