Super Sikh Marathon: सुपर सिख मैराथन में मेरठ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा ने भरा जोश

Super Sikh Marathon सुपर सिख मैराथन में मेरठ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा ने जोश भरा। 10 किलोमीटर की रेस में वह अपने कैटेगरी में सबसे आगे रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया था। नशा रोकना इसका ध्‍येय है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 02:21 PM (IST)
Super Sikh Marathon: सुपर सिख मैराथन में मेरठ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा ने भरा जोश
मेरठ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा ने सुपर सिख मैराथन में भाग लिया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Super Sikh Marathon पंजाब के बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए सुपर सिख मैराथन शुरू किया गया है। जिससे बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को रोककर खेल की ओर आकर्षित किया जा सके। रविवार को चंडीगढ़ में सुपर सिख मैराथन में मेरठ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा ने जोश भरा। 10 किलोमीटर की रेस में वह अपने कैटेगरी में सबसे आगे रहे। प्रतियोगिता में पंजाब के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बहुत सारे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुपर सिख मैराथन तीन कैटेगरी में किया गया। जिसमें पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन हुई।

लगातार कर रहे हैं प्रोत्‍साहित

मेरठ के प्रवीन शर्मा 55 से 65 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। हॉकी के पूर्व खिलाड़ी प्रवीन शर्मा बैंक से रिटायर होने के बाद लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके लिए वह खुद अपने आप को फिट रखे हुए हैं। 64 साल की आयु में वह मेरठ के मवाना रोड स्थित राधा गार्डन से कैलाश प्रकाश स्टेडियम तक लगभग 25 किलोमीटर की की दौड़ व नियमित पूरी करते हैं। करीब तीन घंटे वह स्टेडियम में बिताते हैं।

मन में है मलाल भी

मेरठ में कभी हाकी का एक दबदबा रहता था। वहाँ आज शहर में हाकी को लेकर एक माहौल न बनने पर व काफी दुखी भी हैं। उनका कहना है कि केवल प्रेक्टिस करने से बात नहीं बनेगी जब तक कंपटीशन नियमित रूप से नहीं होगा, खिलाड़ियों को पुरस्कार नहीं मिलेगा।तब तक हाकी मेरठ की नहीं सुधरेगी। 

chat bot
आपका साथी