राज्य गुड़ महोत्सव 2021 : मेरठ के गन्‍ना किसान भी करेंगे प्रतिभाग, जानिए कब और कहां आयोजित होगा कार्यक्रम

State Gur Mahotsav का आगाज इस बार फरवरी के दूसरे हफ्ते में होगा। हर बार की तरह मेरठ के गन्‍ना किसान भी इसमें भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान गुड़ के औषधीय लाभों के प्रति जन-जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:30 AM (IST)
राज्य गुड़ महोत्सव 2021 : मेरठ के गन्‍ना किसान भी करेंगे प्रतिभाग, जानिए कब और कहां आयोजित होगा कार्यक्रम
राज्‍य गुड़ महोत्‍सव में भाग लेने के लिए मेरठ के किसान भी तैयार हैं।

मेरठ, जेएनएन। State Gur Mahotsav 2021 इस बार फरवरी के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में राज्य गुड़ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए शुक्रवार को परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 2021 के आयोजन के उद्देश्य व कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। गुड़ महोत्सव में गुड़ एंव गुड़ के सह-उत्पादों व औषधीय लाभों के प्रति जन-जागरूकता का प्रसार किया जाएगा। राज्य गुड़ महोत्सव 2021 में कृषि से जुड़े सभी विभागों के स्टाल महोत्सव में लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्वयं इस दो दिवसीय गुड़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रदेश भर के किसान अपने द्वारा तैयार गुड़ व उसके सह-उत्पाद लेकर पहुंचेंगे। मेरठ से भी इसमें गन्ना किसानों की सहभागिता की जाएगी।

पिछले वर्ष स्थगित हुआ था गुड़ महोत्सव

उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र ने बताया कि बैठक में गुड़ महोत्सव, 2021 के आयोजन के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा सहित समस्त आयोजन समितियों यथा परामर्शदात्री समिति, आयोजन समिति, वित्त समिति, प्रदर्शनी एवं पंडाल समिति, प्रचार एवं साहित्य व्यवस्था समिति, स्वागत समिति व परिवहन समिति आदि के दायित्वों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। गत वर्ष गुड़ महोत्सव के आयोजन को कोविड 19 एवं अन्य प्रशासकीय कारणों से स्थगित कर दिया गया था।

गुड़ की गुणवत्ता व सह उत्पादों के बारे में प्रचार-प्रसार

उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने गुड़ महोत्सव के आयोजन के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य गुड़ उत्पादकों को उत्तम गुणवत्ता के गुड़ तथा उसके सह-उत्पाद बनाने हेतु प्रेरित करना एवं गुड़ एवं गुड़ के सह-उत्पादों तथा गुड़ के औषधीय लाभों के प्रति जन-जागरूकता का प्रसार करना है।

कृषि संबंधित विभागों के लगेंगे स्टाल

राज्य गुड़ महोत्सव 2021 के आयोजन से संबंधित परामर्शदात्री समिति की बैठक में उप्र शासन द्वारा नामित सभी विभागों के अधिकारियों को उनको सौंपे गयए दायित्वों के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे इस आयोजन को सफल बनाया जा सके। बैठक के दौरान महोत्सव की रूप रेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। परामर्शदात्री समिति में उप्र शासन द्वारा नामित विभागों में गन्ना विकास विभाग, गन्ना किसान संस्थान, सूचना विभाग, परिवहन विभाग, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, सीआइआइ आदि विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

chat bot
आपका साथी