मेरठ में गांधी जयंती पर सपा का मौन सत्याग्रह, कृषि विधेयक का किया विरोध Meerut News

कृषि विधेयकों के विरोध समेत अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहा में मौन व्रत सत्याग्रह का आयोजन किया। सत्याग्रह में सैकड़ों सपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था पर भी असंतोष जताया गया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 03:00 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 03:00 PM (IST)
मेरठ में गांधी जयंती पर सपा का मौन सत्याग्रह, कृषि विधेयक का किया विरोध Meerut News
मेरठ में गांधी जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने का मौन सत्याग्रह किया।

मेरठ, जेएनएन। गांधी जयंती पर कृषि विधेयकों के विरोध समेत अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहा में मौन व्रत सत्याग्रह का आयोजन किया। सत्याग्रह में सैकड़ों सपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में यह मौन व्रत सत्याग्रह सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। साथ ही दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों का विरोध किया गया।

सत्‍याग्रह में ये लोग रहे शामिल

इसके साथ ही श्रम कानूनों में किए गए बदलाव व प्रदेश की कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर शुक्रवार को गांधी जयंती पर सपा की ओर से यह मौन व्रत सत्याग्रह आयोजित किया गया था। सत्याग्रह में पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद,पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि सपा नेता अतुल प्रधान, संजीव यादव, संजीव गुप्ता, अनीता पुंडीर, आदिल चौधरी, ओमपाल गुर्जर समेत सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व सपा नेताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क में लगाए गए अपने होर्डिंग व बैनर फाड़ने का आरोप लगाया साथी एसएसपी से लिखित में शिकायत भी की।

chat bot
आपका साथी