Saharanpur News: यमुना में उफान, कालका-दिल्ली सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल, यात्री परेशान

सहारनपुर जिले में यमुना में आए उफान के कारण ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी तथा पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा के कारण सरसावा के निकट रेलवे ट्रैक धंसने से भी रेल यातायात प्रभावित हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2022 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2022 08:28 PM (IST)
Saharanpur News: यमुना में उफान, कालका-दिल्ली सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल, यात्री परेशान
कालका-दिल्ली सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल, यात्री परेशान

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर होने से रेल यातायात प्रभावित होने लगा है। बुधवार को कालका-दिल्ली सहित तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त रखे जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

कई दिनों से जारी निरस्त होने का सिलसिला 

बता दें कि यमुना में आए उफान के कारण ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला कई दिनों से जारी है। विगत दिनों हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी तथा पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा के कारण सरसावा के निकट रेलवे ट्रैक धंसने से भी रेल यातायात प्रभावित हुआ था। अब दिल्ली में यमुना से बनी बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेनें लगातार प्रभावित हो रही है। बुधवार को गाड़ी संख्या 14332 कालका दिल्ली एक्सप्रेस को गाजियाबाद में निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा  04402 सहारनपुर दिल्ली एक्सप्रेस, 04403 दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। 

रूट बदल कर किया संचालित

यही नहीं गाड़ी संख्या 14661 एक्सप्रेस को दिल्ली पानीपत के रास्ते निकाला गया तथा 04429 एक्सप्रेस को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

39 ट्रेनों के आवागमन के समय में एक अक्टूबर से बदलाव

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। रेलवे ने अंबाला रेल डिविजन से होकर जाने वाले 39 ट्रेनों के आवागमन समय में 5 से 45 मिनट तक का बदलाव किया है, यह बदलाव एक अक्टूबर 2022 से लागू हो जायेगा। अंबाला रेल डिविजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि अनेक ट्रेनों के लिए एक अक्टूबर, 2022 से प्रभावी नई समय सारिणी प्रभावी होने जा रही है। सात ट्रेन जिनके पूर्व में संचालित होने वाले समय में 40 से 50 मिनट की कमी की गई है, इससे यात्रियों का समय बचेगा। उन्होंने कहा कि पांच ऐसी ट्रेनें हैं जिनके चलने के समय में 25 मिनट की कमी की गई है तथा कुल 39 ट्रेनों के समय संचालन समय में 5 से 45 मिनट का बदलाव किया गया है।

chat bot
आपका साथी