UP Panchayat Election 2021: मतदान स्थलों के लिए रवाना हुई 3283 पोलिंग पार्टियां, सहारनपुर में कल 18 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 3283 पोलिंग पार्टियां सहारनपुर से सभी बूथों के लिए रवाना की गईं। जिले में 18 लाख 50 हजार से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:54 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 02:04 PM (IST)
UP Panchayat Election 2021: मतदान स्थलों के लिए रवाना हुई 3283 पोलिंग पार्टियां, सहारनपुर में कल 18 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
सहारनपुर में 18 लाख से अधिक मतदाता पंचायत चुनाव में भाग लेंगे।

सहारनपुर, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार सुबह जिले के 11 ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को अधिकारियों की निगरानी में रवाना किया गया। बलियाखेड़ी, पुंवारका, नागल, देवबंद, सढौली कदीम, मुजफ्फराबाद, नानौता, रामपुर मनिहारान, नकुड़, गंगोह आदि स्थानों से पोलिंग पार्टियों को आवश्यक मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। चुनाव के लिए जिल भर मे 1236 मतदान केंद्रों परं 3283 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सामग्री मिलने के बाद पार्टियों द्वारा उसकी गणना की गई। भीड़ के कारण कोरोना से बचाव के उपाय नजरअंदाज किए गए। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ होगा। मतदान में 18 लाख 54 हजार 991 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आवश्यक पुलिस बल तैनात किए गए है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए 15 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए आरओ व एआरओ व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। जनपद के सभी 11 विकास खंडों से बुधवार को ग्राम पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। विकास खंड रामपुर मनिहारान से 197 बूथों के लिए पार्टियां रवाना होगी। साढौली कदीम से 249, देवबंद से 295, नानौता से 233, मुजफ्फराबाद 401, सरसावा से 352, नकुड़ से 287, पुंवारका से 323, गंगोह से 337, बलियाखेडी ब्लाक से 302 व नागल ब्लाक से 307 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मंगलवार को सभी विकास खंडों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सभी जगह टेबिल लगाई जा रही है, जहां से चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस बार विधान सभा चुनाव की तर्ज पर ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार अभियान चलाया। इस बार विभिन्न पार्टियों के नेता भी समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार में उतरे। एक सप्ताह से जारी चुनाव प्रचार का शोरगुल मंगलवार शाम पांच बजते ही बंद हो गया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में गाड़ियों का अधिग्रहण कर मंगलवार को ही पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया गया। इनमें सरकारी के अलावा बड़ी संख्या में निजी वाहन भी शामिल हैं।

1854991 मतदाता करेंगे मतदान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 1854991 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। विकासखंड रामपुर मनिहारान 113820 मतदाता। साढौली कदीम 143336, देवबंद में 164148, नानौता में 131816, मुजफ्फराबाद में 215906, सरसावा में 189355, नकुड़ में 160825, पुंवारका में 187737, गंगोह में 209102, बलियाखेड़ी ब्लाक में 168059 व नागल ब्लाक में 170887 मतदाता अपने-अपने बूथों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। 

chat bot
आपका साथी