रैपिड रेल कर्मचारियों में मारपीट, बीच सड़क खड़ी की एंबुलेंस

परतापुर के रिठानी में रैपिड रेल के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। इस पर कर्मचारियों ने रैपिड रेल की एंबुलेंस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और दिल्ली रोड पर जाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 09:31 AM (IST)
रैपिड रेल कर्मचारियों में मारपीट, बीच सड़क खड़ी की एंबुलेंस
रैपिड रेल कर्मचारियों में मारपीट, बीच सड़क खड़ी की एंबुलेंस

मेरठ, जेएनएन। परतापुर के रिठानी में रैपिड रेल के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। इस पर कर्मचारियों ने रैपिड रेल की एंबुलेंस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और दिल्ली रोड पर जाम लग गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। रैपिड रेल के अफसरों ने दोनों पक्षों के कर्मचारियों का थाने में समझौता करा दिया।

शुक्रवार को रैपिड रेल की एंबुलेंस पर तैनात चालक रविंद्र ने शराब पीकर हंगामा कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। चालक ने एंबुलेंस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इंस्पेक्टर नजीर अली का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद हिरासत में लिए कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।

तमंचा बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मवाना : संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिग अभियान के दौरान पुलिस ने गुरुवार रात युवक से तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया है। थाने पर की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम नितिन उर्फ जिद पुत्र महिपाल निवासी मतानतनगर थाना बामनौली जिला बागपत बताया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपित हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ बागपत जिले के कई थानों में विभिन्न मामलों में 15 मुकदमे दर्ज है। नितिन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चारा लेने गई दो महिलाओं से लूटे कुंडल : दौराला में कनौड़ा गांव के जंगल में गुरुवार को चारा लेने गई दो महिलाओं से दो बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए। महिला घर पहुंची और स्वजन व ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण जंगल में पहुंचे और बदमाशों को तलाशा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

दौराला क्षेत्र निवासी महिलाओं के अनुसार जंगल में दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर दोनों से कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। शुक्रवार रात तक भी पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं इंस्पेक्टर ब्रिजेश चौहान का कहना है कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी