संदिग्ध आतंकी को लेकर सहारनपुर पहुंची पंजाब पुलिस, कुतुबशेर थाने से आगे का रास्ता भूला

पंजाब के जनपद नवा शहर के मुकुंदपुर थानाक्षेत्र में 2017 में आधुनिक हथियारों के साथ पकड़े गए आतंकियों के एक मददगार को पकड़ने पुलिस बुधवार को सहारनपुर में पहुंची। सहारनपुर शहर के कुतुबशेर थाने के सामने आने के बाद संदिग्ध आतंकी रास्ता भूल गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:28 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:28 PM (IST)
संदिग्ध आतंकी को लेकर सहारनपुर पहुंची पंजाब पुलिस, कुतुबशेर थाने से आगे का रास्ता भूला
सहारनपुर में संद‍िग्‍ध आतंकी के साथ पंजाब पुलिस।

सहारनपुर, जेएनएन। पंजाब के जनपद नवा शहर के मुकुंदपुर थानाक्षेत्र में 2017 में आधुनिक हथियारों के साथ पकड़े गए आतंकियों के एक मददगार को पकड़ने पुलिस बुधवार को सहारनपुर में पहुंची। सहारनपुर शहर के कुतुबशेर थाने के सामने आने के बाद संदिग्ध आतंकी रास्ता भूल गया और कहा कि आगे का रास्ता वह नहीं जानता। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने कुतुबशेर थाने में अपनी आमद और रवानगी दर्ज कराई। इसके बाद वापस लौट गई। पंजाब पुलिस कहीं पर भी दबिश नहीं दे पाई।

यह है मामला

दरअसल, नवा शहर जिले के बंगा क्षेत्र के डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में मुकुंदपुर में पांच संदिग्ध आतंकी एके-47, हैंड ग्रेनेड आदि हथियारों के साथ पकड़े गए थे। पंजाब के एक आतंकी संगठन के सदस्य होने की बात आरोपितों ने कबूल की थी। उस दौरान करनाल का रहने वाला एक आतंकी फरार हो गया था। हाल ही में बंगा डीएसपी और उनकी टीम ने फरार हुए संदिग्ध आतंकी जगविंद्र सिंह उर्फ हरि सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह निवासी करनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह जेल गए पांच संदिग्ध आतंकियों की गाड़ी का चालक था। उसे ज्यादा जानकारी नहीं है कि हथियार कहां से लाए गए थे।

हालांकि जगविंद्र ने बताया कि हथियार वह सहारनपुर की तरफ से लाए थे। जिसके बाद डीएसपी गुरविंद्र पाल सिंह जगविंद्र को लेकर सहारनपुर पहुंचे। जिस समय पंजाब पुलिस की गाड़ी कुतुबशेर थाने के सामने पहुंची तो संदिग्ध आतंकी ने आगे का रास्ता बताने से मना कर दिया। उसने कहा कि इससे आगे का रास्ता वह भूल गया है। उसे यहीं याद है कि कुतुबशेर थाने के सामने से ही वह लोग निकले थे। कुतुबशेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कहीं पर भी दबिश नहीं दी। थाने में आई और आमद व रवानगी दर्ज कराने के बाद लौट गई।

chat bot
आपका साथी