मेरठ के प्रवीन तनाव से रहते हैं दूर, जानिए नियमित योगा करने से इनको और क्‍या हुआ लाभ

प्रवीन शर्मा बताते हैं कि आज के समय में हर व्यक्ति किसी ने किसी प्रकार के कार्य से तनाव में रहता है। यह तनाव ही हमारे शरीर के लिए जहर का काम करता है। तनाव से बचने के लिए योग सबसे बड़ा उपाय है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 09:38 AM (IST)
मेरठ के प्रवीन तनाव से रहते हैं दूर, जानिए नियमित योगा करने से इनको और क्‍या हुआ लाभ
मेरठ के प्रवीन की नियमित योगा से खुद को फिट रखते हैं।

मेरठ, जेएनएन। नियमित दिनचर्या, खान- पान ठीक रखने से हम अपने स्वास्थ को बेहतर कर सकते हैं। भागदौड़ जितनी भी हो, अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सुबह उठने के बाद कुछ समय योग अभ्यास के लिए निकालना ही होगा। शांति निकेतन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीन शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर अब सजग हुए हैं। उन्होंने अपनी दिनचर्या को साझा भी किया है।

सुबह पांच बजे उठते हैं प्रवीन

अपने शरीर को फीट रखने के लिए प्रवीन शर्मा सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। इसके बाद दो गिलास गर्म पानी पीते हैं। दिन में कम से कम चार किलोमीटर पैदल चलते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव के बताए योग में वह सुखासन, शीर्षासन, उत्तानासन, सर्वागासन, धनुरासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास करते हैं। उनका कहना है कि योग करने से मानसिक थकान, चिंता और तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही मन को शांति मिलती है। जो कि आज के समय में बहुत ही जरूरी है। वह कहते हैं कि शरीर को स्वस्थ और तंदुरूस्त रखने के लिए योग फायदेमंद है। शारीरिक व मानसिक समस्या के लिए योग सबसे अधिक कारगर है। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो जीवन की गुणवत्ता यानी क्वालिटी आफ लाइफ को बुरी तरह से प्रभावित करती है। व्यायाम स्वास्थ का अच्छा मित्र है। सुबह केवल 30 मिनट के व्यायाम से शरीर को काफी लाभ मिलता है। यदि चार से पांच आसन भी कर लें तो शरीर पूरी तरह से निरोग रहेगा।

तनाव से मिली राहत

प्रवीन शर्मा बताते हैं कि आज के समय में हर व्यक्ति किसी ने किसी प्रकार के कार्य से तनाव में रहता है। यह तनाव ही हमारे शरीर के लिए जहर का काम करता है। तनाव से बचने के लिए योग सबसे बड़ा उपाय है। जब उन्होंने योग का अभ्यास शुरू किया तनाव से भी दूर रहे हैं। अपने व्यस्त समय से हर व्यक्ति को एक घंटे खुद के लिए भी निकालना जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी