सहारनपुर में प्रसपा महासचिव आदित्य यादव बोले-प्रदेश में पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गई है कानून व्यवस्था

Samajik parivartan yatra सहारनपुर में शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा एक प्रेस वार्ता में उन्‍होंने बोला कि उत्‍तर प्रदेश में किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 12:52 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 12:52 PM (IST)
सहारनपुर में प्रसपा महासचिव आदित्य यादव बोले-प्रदेश में पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गई है कानून व्यवस्था
सहारनपुर से सामाजिक परिवर्तन यात्रा गाजियाबाद के लिए रवाना हुई।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। Samajik parivartan yatra प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है जो सरकार किसानों व महिलाओं की सुरक्षा का वायदा अपने एजेण्डे में करती थी, उस भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा किसानों व महिलाओं का उत्पीड़न किया है। आदित्य यादव ने सहारनपुर के सर्किट हाऊस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था थी, लेकिन सरकार के साढे चार वर्ष पूर्ण होने में कानून व्यवस्था ही सुदृढ़ नहीं हो पायी।

किसानों के साथ छलावा

उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में सबसे ज्यादा भाजपाई ही लिप्त हैं, किसानों के साथ भी सरकार ने कम छलावा नहीं किया है। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलित हैं, लेकिन सरकार किसानों को शायद बर्बाद करने का मन बना चुकी है। लखीमपुरी खीरी काण्ड में जिस प्रकार किसानों के साथ बर्बरता की गयी है, वह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि सरकार मिश्रा का इस्तीफा क्यों नहीं दिलाती। यादव ने प्रदेश भर से सभी जिला मुख्यालयों से निकाली जा रही सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रथयात्रा का शुभारंभ प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मथुरा की पावन धरती से किया जो प्रदेश के विभिन्न जिलों बुन्देलखण्ड, झांसी, इटावा, शाहजहां आदि जिलों से होती हुई सहारनपुर पहुंची हैं जहां से गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।

बताया यात्रा का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में सदभावना पैदा करना है ना कि जातिवाद, धर्मवाद को बढावा देना है, सभी वर्गों में आपसी भाईचारा पैदा करना ही यात्रा का उद्देश्य है। यादव ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। एक तरफ तो गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है दूसरी तरफ सिलेण्डर का दाम एक हजार रूपये करके जनता का दीवाला निकाला जा रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच गयी है। जनता इस मंहगाई से त्रस्त हो चुकी हैं और आगामी 2022 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

सपा में विलय पर दिया यह जवाब

एक सवाल के जवाब में आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवहन होना ही चाहिए। उन्होंने प्रसपा के प्रति लोगों की आस्था बढ़़ रही है और 2022 के चुनाव में सूबे में प्रसपा की सरकार बनेगी। यादव ने सपा में विलय के सवाल पर जवाब दिया कि प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव जो भी फैसला लेंगे। पार्टी उसका समर्थन करेगी और उनकी तरफ से तो हां है, आगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निर्भर करता है। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मौ.तारिक गुडडू, प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशू, मण्डल अध्यक्ष हाजी इसरार सिद्दिकी, प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बीरपाल सिंह यादव, नितिन कोहली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी