बागपत में पुलिस व गौ तस्करों की मुठभेड़, एक घायल दो फरार

बागपत में एसओजी टीम और थाना पुलिस के साथ रविवार की रात गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गयी। गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया। जबकि दो गौ तस्कर फरार हो गए। उसके कब्जे से एक प्रतिबंधित पशु के अलावा इंजेक्शन एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 02:50 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 02:50 PM (IST)
बागपत में पुलिस व गौ तस्करों की मुठभेड़, एक घायल दो फरार
बागपत में पुलिस व गौ तस्करों की मुठभेड़।

बागपत, जागरण संवाददाता। अशरफाबाद थल कंडेरा मार्ग पर एसओजी टीम और थाना पुलिस के साथ रविवार की रात गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया। जबकि अन्धेरे का फायदा उठाकर दो गौ तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्रतिबंधित पशु के अलावा इंजेक्शन, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है मामला

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कन्डेरा अशरफाबाद थल मार्ग पर रात मे गौ तस्करों द्वारा गौकशी की जाएगी। पुलिस रात में ही कन्डेरा अशरफाबाद थल के जंगल में एसओजी की टीम को लेकर पहुंच गई। करीब रात को एक बजे तीन गौ तस्कर प्रतिबंधित पशु लेकर पहुंचे। गौ तस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आता देखकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कारवाई मे पुलिस ने भी गौ तस्करों पर फायर किया जिसमें गौ तस्कर मौइन पुत्र तैयब निवासी अशरफाबाद थल पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। लेकिन दो गौ तस्कर अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल गौ तस्कर से पुलिस दो छुरी, एक सुंआ,एक रस्सी, एक तंमचा, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा बरामद किए और घायल गौ तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार गौ तस्करों की तलाश की जा रही है।

अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बागपत : कोतवाली पुलिस व आबकारी पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व तस्कर में प्रयुक्त एक बाइक की बरामद की गई है। कोतवाली व आबकारी पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब दिल्ली मार्का व तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर हर्ष शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा निवासी ग्राम कंहेड़ी, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, मनोज पुत्र मंगल निवासी ग्राम मोर माजरा, थाना भवन, शामली के खिलाफ कोतवाली बागपत पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार, एसआइ विकास चौहान, हेड कांस्टेबल आबकारी अरविंद कुमार व अश्वनी कुमार, कांस्टेबल कोतवाली रोहित कुमार व रोबिन कुमार शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी