कोरोना पांबदियां हटने के बाद भी मेरठ से नहीं चल रहीं आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों को रही परेशानी

Trains From Meerut मेरठ से चार पैसेंजर ट्रेनें चली नहीं तीन टाइमटेबल से ही गायब। दो साल से बंद है इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों को हो रही परेशानी। यह हाल तब है जबकि मेरठ में कोरोना की पाबंदियों को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 31 Mar 2022 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 31 Mar 2022 11:00 AM (IST)
कोरोना पांबदियां हटने के बाद भी मेरठ से नहीं चल रहीं आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों को रही परेशानी
Trains From Meerut मेरठ से अभी कई ट्रेनों के संचालन का किया जा रहा इंतजार।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Trains From Meerut कोरोना को लेकर लगाई गईं अधिकांश बंदिशें हट गई हैं, लेकिन मेरठ से गुजरने वाली आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। दो ट्रेनें तो ऐसी हैं, जो टाइमटेबल से ही गायब हैं। यही कारण है कि यात्रियों को बसों और परिवहन के अन्य विकल्पों को अपनाना पड़ रहा है। वहीं स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन नहीं बढ़ पा रहा है।

संचालन अभी नहीं हुआ शुरू

कोरोना की पहली लहर के दौरान 2020 अप्रैल में ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। इसके बाद वर्तमान में अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। लेकिन दिल्ली, अंबाला, हरिद्वार रूट पर ट्रेनों का संचालन अभी भी आरंभ नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण को लेकर लगी तमाम बंदिशों से बाहर आते हुए अब आवागमन सामान्य हो चुका है। लेकिन हजारों यात्रियों को अपेक्षाकृत सस्ती, सुरक्षित आरामदायक ट्रेन की यात्रा से वंचित होना पड़ रहा है।

अब आनंद विहार के लिए ट्रेन नहीं

दो साल पहले आनंद विहार के लिए मेरठ सिटी स्टेशन से ट्रेन थी। इस ट्रेन को अब गाजियाबाद से चलाया जाएगा। टाइमटेबल में इसे नया नंबर दिया गया है। इसी तरह कालका पैसेंजर भी अभी नहीं चली है। पैसेंजर ट्रेनें न चलने से स्टेशन पर दोपहर 12 से तीन बजे तक दिन में सन्नाटा पसरा रहता है। वेंडर भी स्टाल बंद कर चले जाते हैं। वेंडरों के अनुसार पैसेंजर यात्रियों के चलते ठीकठाक बिक्री हो जाती थी। अधिकारियों के अनुसार रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन आरंभ हो रहा है। जल्द ही शेष ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा।

ट्रेनें जो टाइमटेबल में हैं, लेकिन आरंभ नहीं हुईं

- दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर 54472-54471

- कालका पैसेंजर 54303- 54304

- दिल्ली सहारनपुर 64557-64558 पैसेंजर

पहले चलती थीं, अब टाइमटेबल में शामिल नहीं

- मेरठ सिटी से अंबाला 54542-54541

- निजामुद्दीन, अंबाला 54540 -54539

- मेरठ खुर्जा के बीच तीन ट्रेनें चलती थीं, जिनमें केवल दो का संचालन हो रहा है।

रूट परिवर्तन हुआ, लेकिन अभी संचालित नहीं हुई

मेरठ सिटी स्टेशन से आनंद विहार के बीच चलने वाली 54541- 54542 को गाजियाबाद तक कर दिया गया है। अब यह आंनद विहार नहीं जाएगी।

यात्रियों ने बताईं अपनी परेशानी

मेरठ से हरिद्वार जाने के लिए केवल एक ही पैसेंजर ट्रेन थी। वह नहीं चलने से यात्रियों को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से जाना पड़ रहा है। जिनका किराया काफी ज्यादा है। कालका पैसेंजर चलने भी यात्रियों को इंतजार है।

इनका कहना है

मेरठ से अंबाला निजामुद्दीन से चल कर अंबाला और जाने वाली ट्रेनें यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मेरठ अंबाला सुबह सिटी स्टेशन से तड़के 5.20 पर चलती थी। इसके बाद अंबाला जाने के लिए सवा तीन बजे दोपहर तक के लिए कोई ट्रेन नहीं है। व्यापार के सिलसिले में भी यात्री इनसे जाते थे। इनके संचालन के बारे में कोई ब्यौरा टाइमटेबल में न होने से यात्री स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।

- तरुण मेहता, यात्री

मेरठ से कौशांबी के लिए रोजाना हजारों यात्री जाते हैं। बस ही एक मात्र साधन है। एक ट्रेन आनंद विहार के लिए थी उसे गाजियाबाद तक कर दिया गया है। खुर्जा के लिए भी एक ट्रेन बंद कर दी गई है। इनका संचालन बंद करना यात्री हितों की उपेक्षा है।

- वैभव, यात्री

chat bot
आपका साथी