विज्ञान घर में एक बार फिर मंथन करेंगे देशभर के बाल वैज्ञानिक

बाल वैज्ञानिकों को उनके हुनर तराशने, और आम जनजीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए नए-नए शोध, प्रयोग व आविष्कार करने का मौका मिलने जा रहा है। मेरठ में दूसरे विज्ञान घर का आयोजन 16 से 25 जून तक किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 04:30 PM (IST)
विज्ञान घर में एक बार फिर मंथन करेंगे देशभर के बाल वैज्ञानिक
विज्ञान घर में एक बार फिर मंथन करेंगे देशभर के बाल वैज्ञानिक

मेरठ। मेरठ में एक बार फिर बाल वैज्ञानिकों को उनके हुनर तराशने, और आम जनजीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए नए-नए शोध, प्रयोग व आविष्कार करने का मौका मिलने जा रहा है। मेरठ में दूसरे विज्ञान घर का आयोजन 16 से 25 जून तक किया जा रहा है। इस बार विज्ञान घर वेद इंटरनेशनल स्कूल में बनाया जा रहा है, जहा देशभर के स्कूल-कॉलेजों से चयनित 20 छात्र-छात्राओं को 10 दिनों तक रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें आठ मुद्दे दिए जाएंगे, जो देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और वह उन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द अपने शोध व आविष्कार करेंगे। इन आठ विषयों में इनोवेशन, वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक मैनेजमेंट, वाटर कंजर्वेशन, अंधविश्वास, कृषि का रूप, अपना स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत भारत और रोबोटिक्स हैं। पिछली बार की भाति इस बार भी सभी बाल वैज्ञानिक 24 घटे कैमरे की नजर में रहेंगे। उन पर विज्ञान निर्णायकों की नजर होगी। हर दिन उन्हें नया टास्क दिया जाएगा और उसे बेहतरीन ढंग से पूरा करने वाले बाल वैज्ञानिकों में से एक को हर दिन विज्ञान पुत्र के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। विज्ञान घर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं जो एक जून तक चलेंगे। हर दिन न्यूज चैनल पर आधे घटे का प्रोग्राम भी विज्ञान घर के नाम से दिखाया जाएगा जिसमें छात्रों के दिन भर की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। इस साल विज्ञान घर के लिए कक्षा आठवीं से पीजी तक के ऐसे छात्र रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो विज्ञान में रुचि रखते हैं या विज्ञान विषयों से लेकर पढ़ाई कर रहे हों।

chat bot
आपका साथी