मेरठ में बंबे में बहकर आए पुराने नोट, लूटने को मची लोंगों में होड़

पुलिस ने काफी छानबीन की पर नोट कहां से आ रहे हैं यह पता नहीं चल सका। कुछ नोट पुलिस ने एकत्र भी किए पर वह किसी काम के नहीं थे।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 09:04 PM (IST)
मेरठ में बंबे में बहकर आए पुराने नोट, लूटने को मची लोंगों में होड़
मेरठ में बंबे में बहकर आए पुराने नोट, लूटने को मची लोंगों में होड़

मेरठ (जेएनएन)। पानी में बहकर आ रहे नोटों को लूटने के लिए लोगों ने रजवाहे में छलांग लगा दी। नोट 10 से लेकर 1000 रुपये तक के थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने काफी छानबीन की पर नोट कहां से आ रहे हैं यह पता नहीं चल सका। कुछ नोट पुलिस ने एकत्र भी किए पर वह किसी काम के नहीं थे।


बागपत रोड पर सीमेंट गोदाम में काम करने वाले कुछ मजदूरों ने शनिवार सुबह रजवाहे में नोट बहते हुए देखे। एक नोट को निकालकर देखा तो वह असली निकला। इसके बाद मजदूरों ने रजवाहे में छलांग लगा दी। भीड़ जुट गई। जो जितने नोट लूट सका, लूट लिए। ये नोट 10, 20, 50, 100 के थे। 500 और 1000 के पुराने नोट भी थे। कुछ नोट फाड़कर बहाये गए थे जबकि कुछ सही थे।

सूचना मिलने पर टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को खदेड़ा। इसके बावजूद कुछ लोग पुलिस की नजर से बचकर रजवाहे में छलांग लगाते नजर आए। टीपी नगर एसओ ब्रजेश शर्मा का कहना है कि किसी के पास पुराने और कटे-फटे नोट रखे होंगे। किसी काम के न होने के कारण उन्हें बहा दिया। 

chat bot
आपका साथी