नगर पालिका खूंखार पिटबुल कुत्ते को करेगी जब्त

नगरपालिका खूंखार पिटबुल कुत्ते को करेगी जब्त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 02:22 AM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 02:22 AM (IST)
नगर पालिका खूंखार पिटबुल कुत्ते को करेगी जब्त
नगर पालिका खूंखार पिटबुल कुत्ते को करेगी जब्त

नगर पालिका खूंखार पिटबुल कुत्ते को करेगी जब्त

मेरठ, जेएनएन। मवाना एसडीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को नगरपालिका को खूंखार पिटबुल कुत्ते को जब्त करने के आदेश दिए हैं। रक्षाबंधन पर्व के चलते उक्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी। जबकि नगरपालिका ने भी कुत्ते के बायलाज पढ़ लिया है। मवाना में दुकान स्वामी चितरंजन राणा के पिटबुल कुत्ते ने बाइक मिस्त्री के यहां काम सीख रहे किशोर सालिम पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसे चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था दिल्ली के लिए रेफर किया था लेकिन आर्थिक स्थिति सही होने के कारण मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती करा दिया था। उधर, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घायल किशोर के इलाज के लिए पहले तर्जी दी थी। आखिर अब सालिम के स्वास्थ्य में सुधार है और नगरपालिका ने भी कुत्ते का बायलाज पढ़ लिया है। उधर, सफाई नायक मनोज ने भी उक्त संबंध में नगर प्रशासन को रिपोर्ट दे दी है। उधर, गुरुवार को एसडीएम अखिलेश यादव ने अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को कुत्ते को जब्त करने के आदेश दिए हैं। हालांकि रक्षाबंधन के पर्व के चलते उक्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी। माना जा रहा एक दो दिनों में उक्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। --- नगरपालिका को पिटबुल कुत्ते को जब्त करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी। अखिलेश यादव, एसडीएम मवाना।

chat bot
आपका साथी