मेलों में मनचलों का हुड़दंग, युवतियों से छेड़छाड़

मेरठ : दशहरा पर्व पर भले ही लोगों ने रावण के पुतलों को जलाकर बुराई का अंत कर दिया हा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 09:00 AM (IST)
मेलों में मनचलों का हुड़दंग, युवतियों से छेड़छाड़
मेलों में मनचलों का हुड़दंग, युवतियों से छेड़छाड़

मेरठ : दशहरा पर्व पर भले ही लोगों ने रावण के पुतलों को जलाकर बुराई का अंत कर दिया हो, लेकिन हकीकत इससे परे दिखी। जिन स्थानों पर रावण का दहन किया गया, वहां पर महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले रावण भी भीड़ में मौजूद थे। ऐसा कोई मेला नहीं रहा, जहां पर मारपीट और छेड़छाड़ न हुई हो। हालांकि किसी भी महिला या फिर युवती ने तहरीर नहीं दी।

शहर के भैंसाली मैदान, रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड, के-ब्लॉक शास्त्रीनगर, रजबन फुटबाल मैदान, सूरजकुंड, जेल चुंगी मैदान पर रावण दहन का कार्यक्रम था। इन स्थानों पर मेला भी लगा हुआ था, जिसमें महिलाएं और युवतियां भी आई हुई थीं। भैंसाली मैदान के मेले में आई सदर बाजार की रहने वाली एक युवती से दो मनचलों ने उसका मोबाइल नंबर मांग लिया। जैसे ही युवती ने वहां मौजूद पुलिस को बताया तो आरोपित खिसक लिए। उधर, पुलिस ने फुटबाल मैदान से अनुज और मनोज नाम के दो युवकों को महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में पकड़ लिया। उनके खिलाफ भी कोई तहरीर नहीं आई है।

खूब हुई हूटिंग

शहर के हर मेले में पुलिस की मौजूदगी में युवकों ने हुड़दंग और हूटिंग की। पुलिस ने ऐसे युवकों को रोकने का प्रयास भी किया। हालांकि मेले के अंत में टीपीनगर, मेडिकल और रेलवे रोड पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया।

मोबाइल नंबर मांगा तो मनचलों की हुई धुनाई

मोदीपुरम : कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मार्शल पिच पर लगा मेले को देखने आई थी। उसके साथ उसकी सहेली भी थी। युवती का कहना है कि मेला मैदान पर पहुंचने से पहले वह दुकान से सामान खरीद रही थी। आरोप है कि तभी दो युवक आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। उसका मोबाइल नंबर मांगा। पहले युवती ने नजरअंदाज किया, मगर एक युवक की जब हरकत नहीं रुकी तो उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास खड़े लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़कर धुनाई कर दी। वहीं युवकों की मानें तो वह युवती के पड़ोस के ही रहने वाले हैं। युवक युवती को अपनी दोस्त भी बता रहे थे। इन्होंने कहा ..

शहर के कुछ स्थानों पर युवकों ने हंगामा किया था। उन्हें शांत कर दिया गया था। छेड़छाड़ की कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। हंगामा करने वाले कई युवकों को अलग अलग थानों की पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

रणविजय सिंह, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी