बुलंदशहर में घर में खींचकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

Molestation Of teenager बुलंदशहर में घर में से खींचकर एक किशोरी के साथ दुष्‍कर्म किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 20 Feb 2022 02:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Feb 2022 02:15 PM (IST)
बुलंदशहर में घर में खींचकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
Molestation Of teenager बुलंदशहर में किशोरी के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। Molestation Of teenager बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को घर में खींचकर युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

ताई के घर से लौट रही थी 

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार शाम को उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपनी ताई के घर से वापस लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और अपने घर में खींच कर ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने जानकारी स्वजन को दी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पूर्व तीन युवकों ने खेत पर गई एक किशोरी को दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों ने घटना की वीडियो भी बनाई। आरोप है कि स्वजन से घटना के बारे में बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल की धमकी दी। तीन माह बाद आरोपितों ने वीडियो वायरल कर दी। स्वजन को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात पुलिस ने देर रात तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी