Molestation In Meerut: छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा

Molestation In Meerut मेरठ में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि उसके दो अन्‍य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के वक्‍त क्षेत्रवासियों ने तीनों को पकड़ लिया था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 02:30 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 02:30 PM (IST)
Molestation In Meerut: छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा
मेरठ में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Molestation In Meerut मेरठ के ब्रहमपुरी क्षेत्र के शारदा रोड पर दुकान से सामान लेने जाते समय तीन मनचलों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसमें विरोध करने पर मनचलों ने स्वजन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। मनचलों को क्षेत्रवासियों ने मकान में बंद कर दिया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित छत के रास्ते फरार हो गये थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्‍य दो आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है।

तीन आरोपितों ने थी छेड़छाड़

दो माह पूर्व शारदा रोड पर किराना की दुकान से 15, वर्षीय छात्रा सामान खरीदने के लिए जा रही थी। उसी दौरान कालोनी के युवक आकाश,बादल और नितिन ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर हाथ पकड़कर खीचने का प्रयास किया था। विरोध करने पर तीनों आरोपितों ने छात्रा से मारपीट की थी। छात्रा ने घटना की जानकारी घर पह़ुंचकर स्वजन को दी थी।

क्षेत्रवासियों ने पकड़ा था

जब स्वजन ने आरोपितों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपितों ने स्वजन के साथ मारपीट कर सिर फोड दिया था। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया था। क्षेत्रवासियों ने आरोपितों को मकान में बंद कर दिया था। आरोपित मकान से छत के सहारे फरार हो गये थे। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस्पेक्टर ब्रहमपुरी दिनेश चंद शर्मा ने बताया की छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार दोनों आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बच्चों के झगड़े में बड़ों के बीच चले लाठी-डंडे

वहीं मोदीपुरम के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आंबेडकर रोड स्थित रामनगर निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात में उसका छोटा बेटा पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे संग खेल रहा था, जहां दोनों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान पड़ोसी युवक उसके बेटे को अपने घर खींचकर ले गया और उसकी पिटाई कर दी। दूसरे पड़ोसी ने देखा तो बच्चे के पिता को जानकारी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

chat bot
आपका साथी