फतहउल्लापुर में बहन से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा Meerut NEWS

कहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर बखेड़ा हो गया तो कहीं मनचलों ने भाई की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 22 Apr 2020 04:17 PM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2020 04:17 PM (IST)
फतहउल्लापुर में बहन से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा Meerut NEWS
फतहउल्लापुर में बहन से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा Meerut NEWS

मेरठ, जेएनएन। कहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर बखेड़ा हो गया तो कहीं मनचलों ने भाई की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतहउल्लापुर निवासी भाई-बहन मंगलवार सुबह सामान लेकर घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में खड़े युवकों ने युवती से किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाव में बहन आई तो उसे भी पीटा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

वहीं, सोमवार रात फतहउल्लापुर में ही कुछ युवक घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि वह आती-जाती महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। दिलशाद ने विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। बचाव में आए दिलशाद के भाई राजा और वसीम को भी घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मनव्वर, सईद, शादाब और दाउद के खिलाफ तहरीर दी है।

वहीं, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले आई। उसने बताया कि महिला निश्शुल्क सामान देने का दबाव बना रही थी। मना करने पर उसे आरोप लगा दिया। महिला से सख्ती से पूछा तो उसने सच्चाई बता दी। पुलिस ने महिला को जमकर फटकार लगाई।

दंपती ने किशोरी से मंगवाए गहने-रुपये, स्वजनों ने पीटा

पल्लवपुरम फेज-दो निवासी शादीशुदा युवक ने पास में रहने वाली किशोरी को बहलाकर उसके घर से नकदी व गहने मंगवा लिए। मंगलवार को आरोपित युवक की पत्नी किशोरी को किसी काम से उसके घर से बुला लाई। तभी किशोरी के स्वजन वहां पहुंचे, जहां उन्होंने युवक व उसकी पत्नी को धरदबोचा और जमकर धुनाई की। पुलिस आरोपित दंपती को हिरासत में ले लिया। 

chat bot
आपका साथी