बिजनौर से गंगा यात्रा को आगे बढ़ाएंगे प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा Meerut News

27 जनवरी से शुरू होने जा रही गंगा यात्रा के मद्देनजर कार्यक्रमों में फेरबदल की भी संभावनाएं हैं। गंगा यात्रा को मेरठ के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बिजनौर से आगे बढ़ाएंगे।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 10:20 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 10:20 AM (IST)
बिजनौर से गंगा यात्रा को आगे बढ़ाएंगे प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा Meerut News
बिजनौर से गंगा यात्रा को आगे बढ़ाएंगे प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मुख्यमंत्री की गंगा यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है, किंतु कार्यक्रमों में फेरबदल की भी संभावनाएं हैं। गंगा यात्रा को मेरठ के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बिजनौर से आगे बढ़ाएंगे। वो 26 जनवरी को मेरठ में झंडोहरण करेंगे। अगले दिन वो सांकेतिक गंगा यात्रा भी कर सकते हैं। उधर, माना जा रहा है कि मेरठ में सीएम के रात्रि विश्राम का कार्यक्रम टलेगा।

गंगा यात्रा 27 से 31 जनवरी तक

गंगा यात्रा 27 से 31 जनवरी तक चलेगी। शासन से तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी बिजनौर बैराज से मेरठ के लिए निकलने वाली गंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गंगा में पानी की कमी की वजह से सीएम योगी की जलयात्रा निरस्त कर दी गई है, ऐसे में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा विधायकों के साथ सांकेतिक जलयात्र कर सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो मेरठ के प्रभारी मंत्री गंगा यात्र में दो दिनी कैंप करेंगे। वो बिजनौर से रामराज होते हुए हस्तिनापुर पहुंचेंगे।

ये लोग होंगे शामिल

माना जा रहा है कि श्रीकांत शर्मा 25 जनवरी की रात मेरठ पहुंच जाएंगे। रात्रि में संगठन और अधिकारियों से मिलेंगे। सुबह 26 जनवरी को झंडारोहण करेंगे। 27 जनवरी को बिजनौर में गंगा यात्रा रिसीव करेंगे। उनके साथ पश्चिमी उप्र के कई विधायक, सांसद एवं मंत्री भी रहेंगे। इस बार प्रभारी मंत्री जिले की हस्तिनापुर विस क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। पिछले दौरे में प्रभारी मंत्री सिवालखास विस में विकास योजनाओं की समीक्षा कर चुके हैं।

लखनऊ जा सकते हैं वापस

उधर, प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो सीएम योगी बिजनौर में यात्रा का शुभारंभ कराने के बाद लखनऊ वापस जा सकते हैं। हालांकि, अधिकारी दिन-रात तैयारी में जुटे हैं। मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम लगातार विभागों के साथ बैठक कर रही हैं। सिंचाई विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग पर खास दारोमदार है।

राजनाथ सिंह की रैली में नहीं होंगे सीएम

वहीं नागरिकता संशोधन कानून पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की 22 जनवरी को होने वाली रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचेंगे। उनकी जगह उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित होंगे। हालांकि रैली को लेकर पार्टी में कई स्तरों पर असमंजस की स्थिति है। पश्चिमी उप्र की रैली 22 जनवरी को शताब्दीनगर मेरठ में आयोजित होगी। पार्टी के तय कार्यक्रम के मुताबिक इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को भी आना था, किंतु वो नहीं आएंगे।

डिप्‍टी सीएम करेंगे शिरकत

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रैली में पहुंचेंगे। हालांकि रैली सिर्फ छह जिलों तक सिमटने की वजह से कई विधायक व मंत्री शिरकत नहीं करेंगे। गत दिनों शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में संघ और भाजपा के बीच समन्वय बैठक हुई थी। प्रदेश में सभी छह क्षेत्रों में रैलियों का प्रस्ताव बनाया गया। माना जा रहा था कि मेरठ में मोदी या अमित शाह रैली करेंगे, किंतु अब केंद्रीय रक्षामंत्री का कार्यक्रम तय किया गया।

एक लाख की भीड़ का लक्ष्‍य

क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने पहले इसे पश्चिम क्षेत्र की रैली बताया, जो अब छह जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत व हापुड़ तक सिमट गई। बुलंदशहर समेत कई जिलों में पार्टी जागरूकता रैली कर चुकी है। मेरठ, हापुड़ एवं शामली में पदयात्रएं आयोजित नहीं की जा सकीं। पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है, लेकिन पार्टी में असमंजस को देखते भीड़ जुटाना आसान नहीं होगा। पार्टी के पदाधिकारी स्वयं मानते हैं कि मेरठ की जिला और महानगर इकाई में सामंजस्य की कमी है। जबकि पश्चिम की रैली पर प्रदेशभर की नजर रहेगी। 

chat bot
आपका साथी