Meerut Weather: मेरठ में छाया घना कोहरा, बागपत और आसपास के जिलों में ठंड

भले ही दिन में धूप निकलने से मौसम में गर्माहट हो रही हो। लेकिन शुक्रवार को छाए घने कोहरे ने एक बार फिर मौसम में बदलाव को दर्शाया है। कभी सुबह से निकली धूप गर्मी बढ़ा रही है तो कभी घना कोहरा ठंड का एहसास करा रही है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 10:32 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 10:32 AM (IST)
Meerut Weather: मेरठ में छाया घना कोहरा, बागपत और आसपास के जिलों में ठंड
मेरठ में छाया घना कोहरा। मौके की तस्‍वीरेें...

मेरठ, जेएनएन। भले ही दिन में धूप निकलने से मौसम में गर्माहट हो रही हो। लेकिन शुक्रवार को छाए घने कोहरे ने एक बार फिर मौसम में बदलाव को दर्शाया है। कभी सुबह से निकली धूप गर्मी बढ़ा रही है तो कभी घना कोहरा ठंड का एहसास करा रही है। शुक्रवार को मेरठ और आसपास में घने कोहरे के साथ गलन ने फिर दस्‍तक दे दी है। बागपत में तापमान में गिरावट आई तो वहीं सहारनपुर में भी ठंड का एहसास हुआ। डाक्‍टरों का कहना है कि मौसम में हो रहे चढ़ाव उतार से बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है।

कल के धूप से मौसम में गर्माहट तो रही लेकिन आज के कोहरे और गलन से ठंड का एहसास हुआ। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे के कारण आज धूप दोपहर के बाद निकल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि कोहरे के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी। इससे हल्‍की फुल्‍की ठंड लगेगी। वहीं बागपत में कोहरे के साथ गलन भी रही।

बीमार होने का खतरा

डाक्‍टरों का मानना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से बीमार होने का खतरा बढ़ जाएगा। कभी धूप और फिर अचालनक से कोहरा पडने से मौसम शरीर के लिए अनुकुल नहीं होगा। इसके लिए हमे अपने शरीर की इम्‍यूनीटि सिस्‍टम को अच्‍छा बनाए रखना ज्‍यादा आवश्‍यक है। साथ ही गर्म पानी के सेवन से वायरल बीमारियों से बचाव हो सकता है।

यातायात हुई प्रभावित

घने कोहरे से यातायात सबसे अधिक प्रभावित हुआ। वाहनों की गति थम गई, वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर चल रहे थे। वहीं हाईवे पर भी वाहनों की गति थमी हुई थी। पैदल और साइकिल सवार भी सर्तकता से चल रहे थे।

फसलों पर क्‍या पड़ेगा प्रभाव

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि धूप के बाद कोहरे से फसलों पर इसका प्रभाव अच्‍छा रहेगा। खासकर गेंहू और सरसों की फसल को सीधा लाभ मिलेगा। नमी के साथ धूप मिलने से फसलों में जिंक जैसी ताकत मिलेगी। फसलों की पत्तियों में गहरी हरियाली आएगी। साथ ही दलहन और तिलहन की फसल पर भी इसका सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा।  

chat bot
आपका साथी