Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास उमस ने किया बेहाल, बारिश होने के अभी नहीं बन रहे आसार

Meerut Weather News Update वेस्‍ट यूपी में अभी बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं सितंबर के महीने के भी सूखे मौसम से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी मेरठ में तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। अगस्‍त के महीने में बारिश कम ही रिकार्ड की गई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 12 Sep 2022 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 12 Sep 2022 07:10 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास उमस ने किया बेहाल, बारिश होने के अभी नहीं बन रहे आसार
Weather In Meerut Today मेरठ में आज सोमवार को गर्मी बहुत सताएगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update यहां वेस्‍ट यूपी सहित एनसीआर में इस बार अजीब हालात बने हुए हैं, दिल्ली में अगस्त का तापमान 20 वर्षों में सबसे अधिक आंका गया है, मेरठ में भी यही स्थिति रही है। अब सितंबर में भी सूखे मौसम से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी मेरठ में तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई।

ऐसा रहा तापमान

आपको बता दें कि पूरे पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में इनदिनों भीषण उमस का दौर जारी है। इस बीच मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 74 न्यूनतम प्रतिशत 48 दर्ज किया गया। इनदिनों पारा 38 के आसपास बना हुआ है।

सितंबर में भी सूखे से परेशान

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही का कहना है कि दिल्ली में अगस्त का तापमान 20 वर्षों में सबसे अधिक आंका गया है, मेरठ में भी यही स्थिति रही है। अब सितंबर में भी सूखे मौसम से लोग परेशान हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून का पश्चिम सिरा जो एनसीआर के ऊपर से गुजरता है लंबे समय से निष्क्रिय है। जिससे बारिश नहीं हो रही है फलस्वरूप तापमान बढ़ रहा है। गन्ना और सब्जी के किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे लागत बढ़ रही है।

इस बार रूठा रहा मानसून

आपको बता दें कि मेरठ में अगस्त के बाद सितंबर में भी मानसून रूठा हुआ है। मानसून के अंतिम माह में अभी तक एक बार भी बारिश नहीं हुई है और सूर्य देव का तेज पूरी प्रखरता फैल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। सितंबर का सार्वकालिक अधिकतम ताममान 1968 में 39 डिग्री दर्ज किया गया था।

732 मिलीमीटर बारिश का औसत

आंकड़ों में मेरठ में बारिश 82 प्रतिशत कम बारिश सामान्य की तुलना में अगस्त में रिकार्ड की गई है। 209 मिलीमीटर बारिश का औसत बारिश जुलाई में 203 मिलीमीटर बारिश का औसत है। अगस्त में 607 मिलीमीटर बारिश मानसून सीजन (जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में औसत बारिश होती है। 732 मिलीमीटर बारिश का औसत है। 

chat bot
आपका साथी