Meerut Weather: तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका, ऐसा रहेगा मेरठ में मौसम का हाल

Meerut Weather News Update वेस्‍ट यूपी में बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद फिर से तापमान बढ़ सकता है। अभी राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लू के थपेड़ों को भी झेलना होगा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 11 May 2022 09:44 AM (IST) Updated:Wed, 11 May 2022 09:44 AM (IST)
Meerut Weather: तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका, ऐसा रहेगा मेरठ में मौसम का हाल
मेरठ में आज का मौसम का हाल।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update इस हफ्ते से लू चलने की आशंका के बीच मंगलवार को दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ा वहीं आज बुधवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई। अब तापमान में बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी के आसार बन रहे हैं। तापमान भी 40 डिग्री के पार जा सकता है। मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा की गति

बुधवार को पारा अधिक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में बुधवार को सुबह के समय हवा की दिशा पूर्वी रहने के साथ प्रति घंटा 14/18 किमी और दोपहर से हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी गति की प्रति घंटा 11/18 किमी हवा की रफ्तार रहेगी। इसके अलावा आर्द्रता 45 प्रतिशत रहेगी। शनिवार को आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 54 न्यूनतम प्रतिशत 35 दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को पारा अधिक रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा था।

आर्द्रता 38 प्रतिशत

शुक्रवार से कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। बता दें कि अप्रैल में सूर्य देव के तेवर तल्ख रहे। मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हवा की दिशा सुबह के समय उत्तर पूर्वी रहने के साथ प्रति घंटा 7/11 किमी और दोपहर से उत्तर पूर्वी गति की प्रति घंटा 7/22 किमी हवा की रफ्तार रहेगी। इसके अलावा आर्द्रता 43 प्रतिशत रहेगी।

फिर शुरू होगा लू का दौर

वहीं दूसरी ओर दिल्ली में फिर बढ़ने लगा गर्मी का सितम। तापमान पहुंच रहा 40 के पार। मंगलवार से वापस शुरू होने को है लू चलने का दौर। पांच दिन तक चलेगा लू का यह दौर। मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से चढ़ेगा पारा। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस बीच वेस्‍ट यूपी में तापमान के और बढ़ने के संकेत हैं।  

chat bot
आपका साथी