Meerut Weather Update: मेरठ में अभी नहीं हैं बारिश होने के आसार, भीषण गर्मी ने किया पसीना-पसीना

Meerut Weather News Update अभी मेरठ में बारिश होने के आसार नहीं है। दिन में भीषण गर्मी है। रात भी गर्म साबित हो रही है। वहीं मेरठ में शनिवार के बाद रविवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई। मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 04 Sep 2022 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 04 Sep 2022 07:30 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में अभी नहीं हैं बारिश होने के आसार, भीषण गर्मी ने किया पसीना-पसीना
Weather In Meerut Today रविवार को भी दिनभर तपिश का सामना करना पड़ेगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update वेस्‍ट यूपी में मेरठ सहित आसपास के जिलों में अभी बारिश होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन शनिवार की शाम को हालांकि हवाएं चलीं। गर्मी का सितम अभी बरकरार है। वहीं शनिवार के बाद रविवार को भी मेरठ और आसपास के जिलों में तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई।

इतना रहा तापमान

हालांकि कभी-कभी आसमान में बादल नजर आ रहे हैं। पारा भी लगातार बढ़ रहा है। इस बीच गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा था।

भादो में भी नहीं हो रही बारिश

बता दें कि भादो के महीने में भी मई जून वाली गर्मी महसूस हो रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी तेज धूप के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। इस बार सावन में भी कम ही बारिश हुई थी। हालांकि इन दिनों आसमान पर बादल तो छा रहे हैं लेकिन बूंदाबांदी नहीं हो रही है।

कुछ ऐसा रहा तापमान

मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 80 न्यूनतम प्रतिशत 51 दर्ज किया गया। बीते दिनों एक बार बारिश जरूर हुई थी। वहीं मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 75 न्यूनतम प्रतिशत 54 दर्ज किया गया।

तापमान में बदलाव

वहीं मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 76 न्यूनतम प्रतिशत 46 दर्ज किया गया। मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 73 न्यूनतम प्रतिशत 54 दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में मंगलवार को सुबह बादलों के बीच धूप खिली रही। वहीं हवाएं भी चल रही हैं। बारिश होने के आसार बन रहे हैं। बता दें कि सावन के बाद भादो का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव नजर आया।

इस बार नहीं हुई अच्‍छी बारिश

इसके पहले मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार के बाद रविवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। शुक्रवार को भी आसमान पर तेज चमकते सूरज के कारण लोग उमस से परेशान रहे थे। बता दें कि वेस्‍ट यूपी में जुलाई के बाद अगस्‍त में भी अच्‍छी बारिश नहीं हो रही। अभी उमस का मौसम ही रहेगा। वैसे भादो के महीने में अभी बारिश होने की उम्‍मीद है।

chat bot
आपका साथी