Meerut Weather Forecast: तेज धूप के चलते दिन में गर्म रहेगा मौसम, सुबह की शुरुआत ठंड से

इनदिनों सुबह के मौसम में पूरी तरह से बदलाव आ चुका है। लेकिन दिन में तेज धूप के चलते मौसम गर्म रहेगा। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई। सुबह के समय कोहरा भी है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:41 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:41 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: तेज धूप के चलते दिन में गर्म रहेगा मौसम, सुबह की शुरुआत ठंड से
मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। कहीं-कहीं पर कोहरा भी देखा गया।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के जिलों में अब सुबह के वक्‍त कोहरे ने दस्‍तक दे दी है। मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई। दिन में सूरज की तेज तपिश के चलते मौसम गर्म रहेगा। आसमान साफ नजर आ रहा है। शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्‍की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्‍छी धूप निकलने की संभावना है।

कोहरे की दस्‍तक

मेरठ में हल्‍के कोहरे ने भी दस्‍तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है।

गुलाबी मौसम का अहसास

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश में इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम दर्ज किए जाने संभावना है। दिन में गुलाबी मौसम का अहसास होगा।

chat bot
आपका साथी