Meerut Weather Forecast: आसमान रहे साफ, खिली धूप देगी सुकून, कोहरे से सुबह की शुरुआत

Meerut Weather मेरठ में मंगलवार को सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं और कोहरे के साथ ही हुई। सुबह का न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। ठंड अपना असर दिखा रही है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:45 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: आसमान रहे साफ, खिली धूप देगी सुकून, कोहरे से सुबह की शुरुआत
Meerut Weather मेरठ में आज का मौसम साफ रहेगा, खिली हुई धूप भी निकलेगी।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ में मंगलवार को सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं और कोहरे के साथ ही हुई। सुबह का न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलेगी। आसपास के जिलों में भी ठंड का पूरा असर दिख रहा है। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद तापमान के और गिरने के आसार हैं।

आसमान साफ रहेगा

सुबह की शुरुआत भले कोहरे के साथ हुई लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिलेगी। बीते कुछ दिनों से मेरठ में दिन चटक धूप खिल रही है। जिससे दिन में गुलाबी सर्दी का आनंद लोग ले रहे हैं। आसमान साफ है। रात का तापमान में भी बहुत ज्यादा गिरावट नहीं है। वह भी 10 डिग्री के ऊपर चल रहा है। बतातें चलें कि बीती 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री के बिंदु तक गिर गया था। 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री था। दो दिनों तक लगातार धूप नहीं निकली थी। मौसम के इस तेवर ने लोगों को परेशानी में डाल दिया था।

ज्‍यादा उतार चढ़ाव नहीं

इस बीच मेरठ में कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होगा। कहा कि हल्‍की हवा चलने और धूप निकलने से प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने तो चार दिसंबर तक मौसम का यही रुख रहने के आसार जताए हैं। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा.यूपी शाही ने बताया कि मौसम चूंकि सूखा है इसलिए फसलों में सुबह और शाम को सिंचाई करना जरूरी है। बीते दिनों पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा था। 

chat bot
आपका साथी