Meerut Nagar Nigam: सीएम योगी के प्रस्‍तावित दौरे को लेकर मेरठ नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

Meerut Nagar Nigam मेरठ के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के प्रस्‍तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। शनिवार की सुबह से कई स्‍थानों पर सफाई अभियान चलाया गया है। इस दौरान अधिकारी भी फील्‍ड पर नजर आए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:00 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:00 PM (IST)
Meerut Nagar Nigam: सीएम योगी के प्रस्‍तावित दौरे को लेकर मेरठ नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
मेरठ नगर निगम ने शहर में सफाई अभियान की शुरुआत की।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Nagar Nigam मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर आने वाले हैं। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त से लेकर निगम के सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड पर निकल रहे हैं। ताकि सफाई में कहीं कोई कमी न रह जाए। शनिवार सुबह सात बजे ही नगर निगम की रोड स्वीपिंग मशीन यूनिवर्सिटी रोड पर पहुंच गई।

निगरानी के लिए टीमें

दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाई ओवर के डिवाइडर किनारे जमी दो परत धूल की सफाई भी हो गई। ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग किनारे जमा कचरे का ढेर सुबह नौ बजे ही साफ हो गया। जैन नगर रोड पर से भी कूड़ा उठ गया। माधवपुरम बिजली घर के पास भी जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली से कचरा उठाने का काम चल रहा है। सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने 90 वार्डो में निगरानी के लिए टीमें लगा दी हैं।

ली जा रही हरदिन की रिपोर्ट

सभी अधीनस्थ अधिकारियों को दो-दो वार्ड निगरानी के लिए सौंपे गए हैं। मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से लेकर कर निरीक्षक तक एक-एक वार्ड की निगरानी में लगाये गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर सफाई एवम खाद्य निरीक्षक व सफाई नायक से सफाई की प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही है।

सफाई पर फोकस

नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि विशेष सफाई अभियान में उन स्थानों पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर बल्क में कूड़ा डम्प है। उन स्थानों को साफ कर ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। शहर के अंदर के इलाकों में तो सफाई सुनिश्चित की ही जा रही है। विशेष तौर पर हापुड़ रोड लोहिया नगर, परतापुर गगोल रोड, कंकर खेड़ा, मवाना रोड गंगानगर जो बाहरी क्षेत्र हैं, वहां सफाई पर जोर है। डेंगू मलेरिया समेत अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए सफाई सबसे अहम है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शहर के लोगों से अपील की है कि घर या दुकान का कचरा डस्टबिन में रखें। सार्वजनिक स्थान सड़क, नाला-नाली में कतई न डालें।

chat bot
आपका साथी