Meerut Dugout case: मोबाइल में छिपी हैं अयान गैंग की हैवानियत, वीडियो बनाकर नाबालिक हिंदू लड़कियों को करते थे ब्‍लैकमेल

Meerut Dugout case पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी जाहिर करते हुए एडीजी ने कप्तान को निर्देश दिया। जांच में मोबाइल में अयान गैंग की हैवानियत की पूरी कहानी दिखाई देती है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:19 PM (IST)
Meerut Dugout case: मोबाइल में छिपी हैं अयान गैंग की हैवानियत, वीडियो बनाकर नाबालिक हिंदू लड़कियों को करते थे ब्‍लैकमेल
Meerut Dugout case: मोबाइल में छिपी हैं अयान गैंग की हैवानियत, वीडियो बनाकर नाबालिक हिंदू लड़कियों को करते थे ब्‍लैकमेल

मेरठ, जेएनएन। हिंदू नाबालिक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर नशे का आदी बनाने वाले अयान उल गैंग की हैवानियत मोबाइल में छिपी है। अयान को गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस उसका मोबाइल बरामद नहीं कर पाई। यही कारण है कि अयान पर सिर्फ एनडीपीएस में कार्रवाई हुई है, जबकि वीडियो में अयान नाबालिक लड़कियों के चेहरे पर अश्लीलता कर रहा है। साथ ही उन्हें हुक्का भी अपने हाथों से पिला रहा है। उसके बाद भी अयान पर पोक्सो एक्ट में कार्रवाई तक नहीं की गई। इंस्पेक्टर का एक ही बयान है कि कोई अपराध नहीं बनता है। पुलिस की इस कार्रवाई पर एडीजी ने भी नाराजगी जाहिर की है। कप्तान से इस पूरे गैंग को पकडऩे के आदेश दिए गए।

डगआउट कैफे में हुक्‍का पिलाते हुआ था वीडियो वायरल

गढ़ रोड शास्त्रीनगर स्थित डग आउट कैफे एंड रेस्टोरेंट में नाबालिक लड़कियों को हुक्का पिलाते समय अयान उल का वीडियो वायरल हुआ। नौचंदी पुलिस ने कैफे एंड रेस्टोरेंट सील कर दिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर कैफे मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। वायरल वीडियो में धुआं उड़ाने वाले अयान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने अयान को जमानत पर रिहा कर दिया। वायरल वीडियो में लड़कियों के साथ अश्लीलता करने वाले अयान से पुलिस ने 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। उससे साफ है कि अयान के मंसूबे कितने खतरनाक है, जो हुक्का बार के अलावा गांजे का सेवन भी करता है। उसके बाद भी पुलिस ने अयान की वायरल वीडियो पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। वीडियो में अयान नाबालिक लड़कियों के चेहरे पर अश्लीलता कर रहा है। साथ ही अपने हाथों से हुक्का भी पिला रहा है। एक नहीं बल्कि एक साथ दो-दो लड़कियों के साथ अश्लीलता कर रहा है। पुलिस मान रही है कि अयान के मोबाइल उसके पूरे गैंग की करतूत छिपी हुई है। हैरत की बात है कि अयान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसका मोबाइल बरामद नहीं कर पाई। इंस्पेक्टर का कहना है कि अयान ने मोबाइल गुम होने की बात कही है। दरअसल, उसके मोबाइल में 20 से ज्यादा लड़कियों की वीडियो है।

मां करती लड़कियों की शादी कराने का काम

पुलिस की जांच में सामने आया कि अयान की मां मैरिज ब्यूरो का काम करती है। बेटा अयान हिंदू नाबालिक लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसता है। मां ङ्क्षहदू लड़कियों की शादी दूसरे संप्रदाय के युवकों से कराती है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि अयान की मां ने कितने लड़के और लड़कियों की शादी कराई है। कितने लड़के लड़कियां ङ्क्षहदू है। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार का कहना है कि अयान की मां एनजीओ और मैरिज ब्यूरो चलाती है। इसलिए उसकी भी पड़ताल की जा रही है।

अयान के बयान पर भी तीन युवक नहीं बने आरोपित

अयान ने पुलिस और मीडिया को दिए बयानों में बताया कि उसके गैंग में ढवाई नगर के दानिश, सुहैल, और अमान है। साथ ही सेंट्रल मार्केट और फूलबाग कालोनी की दो युवती भी है। अयान के बयानों को आधार बनाकर अभी तक उसके गैंग के तीनों युवकों को आरोपित नहीं बनाया गया है। एडीजी राजीव सभरवाल का कहना है कि अयान के पूरे गैंग पर कार्रवाई की जाएगी। उसके द्वारा बताए गए तीनों आरोपितों को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए है।

वीडियो बनाने वाला और वायरल करने वाले का अभी तक पुलिस ने पता तक नहीं किया है। वीडियो में दो लडि़कयों को अयान के साथ हुक्का पीते देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों लड़कियों का परिवार भी परेशान है। यही कारण है कि बदनामी के डर से परिवार के लोगों ने कार्रवाई से हाथ पीछे खींच लिए है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ए‍डीजी का यह है कहना

एडीजी राजीव सभरवाल का कहना है कि मामला समाजिकता से जुड़ा हुआ है। ऐसे में डग आउट कैफे एंड रेस्टोरेंट के स्वामी, मैनेजर तथा वीडियो में शामिल युवकों पर कार्रवाई की जाएगी। अयान के बाद जो तीन नाम सामने आए है। उन्हें भी मुकदमे में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी। अश्लीलता के इस गंदे खेल में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  

chat bot
आपका साथी