बुलगरिया में चलेगा मेरठी अर्जुन का पंच

मेरठ। बॉक्सिंग की प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन के बाद अब मेरठ के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 05:00 AM (IST)
बुलगरिया में चलेगा मेरठी अर्जुन का पंच
बुलगरिया में चलेगा मेरठी अर्जुन का पंच

मेरठ। बॉक्सिंग की प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन के बाद अब मेरठ के बॉक्सर अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार पंच के साथ मेरठ का नाम रोशन करने जा रहे हैं। इस कड़ी में मेरठ के बॉक्सर अर्जुन सिंह तोमर का चयन बुलगरिया में होने जा रहे चौथे अंतरराष्ट्रीय यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए हो गया है। अर्जुन का चयन भारतीय टीम में जूनियर बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 31 मार्च से छह अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। किला रोड के रहने वाले अर्जुन सिंह तोमर पुत्र रनवीर सिंह तोमर वर्तमान में नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक में चल रहे नेशनल कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। 13 मार्च से शुरू इस कैंप में हुए भारतीय जूनियर व यूथ टीम के ट्रायल में अर्जुन का चयन जूनियर टीम के लिए हुआ।

इससे पहले दिसंबर में मोहाली में हुई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्जुन सिंह ने कांस्य पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने प्रदेश स्तरीय दो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद ही अर्जुन को नेशनल बॉक्सिंग कैंप के लिए चयनित किया गया था। कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच भूपेंद्र सिंह यादव के अनुसार अर्जुन का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से लगातार निखर रहा है। मेरठ के खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलना बड़ी बात है। अब वहां से पदक जीतकर लौटे तो मेरठ की उभरती बॉक्सिंग प्रतिभाओं को और अधिक प्रेरणा मिलेगी। गेट में अर्जुन को 33वीं रैंक

फोटो::: 903

जासं, मेरठ : गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिग) का रिजल्ट घोषित हो गया है। इसमें मेरठ के अर्जुन देशवाल ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल की है। विक्टोरिया पार्क प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले अर्जुन का कहना है कि रैंक के हिसाब से आइआइटी बांबे में प्रवेश मिल जाना चाहिए। उन्होंने गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में जॉब करने की इच्छा जताई है। अर्जुन के पिता विनय कुमार बरसर मेरठ कॉलेज में हैं। मां रीना देशवाल हैं।

chat bot
आपका साथी