आज से मस्जिद में अधिकतम 200 लोग पढ़ सकेंगे नमाज

शहर काजी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और मस्जिदों में 200 लोगों के नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:59 AM (IST)
आज से मस्जिद में अधिकतम 200 लोग पढ़ सकेंगे नमाज
आज से मस्जिद में अधिकतम 200 लोग पढ़ सकेंगे नमाज

मेरठ, जेएनएन। प्रशासन ने मस्जिदों में अधिकतम 200 लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है। यह जानकारी देते हुए शहर काजी जैनुस साजिदीन ने कहा कि डीएम कार्यालय से सूचना मिलने के बाद सभी मस्जिदों में इसे प्रसारित करा दिया गया है। कहा कि शारीरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन का पालन करना अनिवार्य होगा। जिन मस्जिदों में जगह कम होगी वहां पर कम लोग नमाज पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज में भी 200 लोग शिरकत करेंगे।

इससे पहले बुधवार दोपहर शहर काजी और पूर्व मंत्री डा. मैराजुद्दीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम के. बालाजी से मिला और मस्जिदों में एक साथ अधिकतम पांच सौ लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मदरसों को भी खोलने की मांग की। उनका कहना था कि मदरसे न खुलने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। मदरसों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। यही स्थिति शिक्षकों की भी है। वहीं, गरीब अभिभावकों ने बच्चों को काम पर भेजना शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी