विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

जानी खुर्द थाना क्षेत्र के महपा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 01:11 AM (IST)
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

मेरठ, जेएनएन। जानी खुर्द थाना क्षेत्र के महपा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी राजेन्द्र की 20 वर्षीय बेटी रेनू उर्फ बुलबुल की शादी दिसंबर 2020 में महपा गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार और दो लाख रूपये की मांग करते आ रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर रेनू के साथ मारपीट करते थे। शुक्रवार सुबह कमरे में रेनू का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेनू के पिता राजेन्द्र की तहरीर पर ससुर गजेन्द्र, सास सुरेका, जेठ मोनू व जेठानी नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ससुरालियों से त्रस्त महिला पहुंची थाने : सरधना कस्बे के मोहल्ला खिवान निवासी विवाहिता पति व ससुरालियों से तंग हो शुक्रवार को थाने पहुंची और तहरीर दी। सहिस्ता पुत्री गुल मोहम्मद ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। कुछ समय तक सब सही चला। आरोप है कि इसके बाद पति व ससुराल वाले बाइक व अन्य चीजों की मांग को लेकर परेशान करने लगे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी