मेरठ में विवाहिता ने छेड़छाड़ के आरोपित को पीटा, पुलिस ने दबोचा

मेरठ शहर में छेड़छाड़ कर रहे मनचले को एक विवाहिता ने धुन दिया । शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी आ गए और आरोपित की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 05:56 PM (IST)
मेरठ में विवाहिता ने छेड़छाड़ के आरोपित को पीटा, पुलिस ने दबोचा
मेरठ में महिला ने मनचले की पिटाई की।

मेरठ, जेएनएन। शहर में छेड़छाड़ कर रहे मनचले को विवाहिता ने धुन दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी आ गए और आरोपित की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई।

यह है मामला

सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। क्षेत्र का ही एक युवक उसे काफी दिन से परेशान कर रहा है। उसका पीछा करता है और फोन भी करता है। शुक्रवार दोपहर आरोपित ने विवाहिता को फोन किया। पीड़िता ने उसे बहाने से बुला लिया और पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और युवक को जमकर धुना। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी