10 हजार का इनामी वांछित कबाड़ी जावेद गिरफ्तार

कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। 10 हजार के इनामी वांछित को पुलिस ने दबोच लिया। उसके साथी के गोदाम से बड़ी संख्या में इंजन बरामद हुए थे जो चोरी के थे। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 04:40 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 04:40 AM (IST)
10 हजार का इनामी वांछित कबाड़ी जावेद गिरफ्तार
10 हजार का इनामी वांछित कबाड़ी जावेद गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। 10 हजार के इनामी वांछित को पुलिस ने दबोच लिया। उसके साथी के गोदाम से बड़ी संख्या में इंजन बरामद हुए थे, जो चोरी के थे। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

सदर बाजार थाना पुलिस ने पिछले दिनों सोतीगंज में अफजाल कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारकर 54 इंजन बरामद किए थे। इनमें से कई चोरी के निकले थे। इसके अलावा कई इंजन के नंबर घिसे हुए थे, जिनकी जांच फोरेंसिक टीम ने की थी। इस मामले में 15 नामजद आरोपितों में जावेद फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। सदर बाजार थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि फरार चल रहे जावेद निवासी गंज बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर नौचंदी, मेडिकल, टीपीनगर के साथ ही सदर बाजार थाने में भी कई मुकदमे दर्ज थे। अभी कई आरोपित फरार हैं। इस मामले की विवेचना लालकुर्ती थाना प्रभारी कर रहे हैं।

संपत्तियों की जांच जारी

पुलिस कबाड़ियों की संपत्ति की भी जांच कर रही है। अभी तक कई बड़े कबाड़ियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति पुलिस जब्त कर चुकी है। अब उन संपत्तियों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जो कबाड़ियों ने रिश्तेदारों के नाम से खरीदी हैं। पुलिस का कहना है कि काफी संपत्तियों के बारे में पता चला है, जो कबाड़ियों ने किसी दूसरे के नाम पर खरीदी हैं। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि जिले की पुलिस तो जांच कर रही है। साथ ही आसपास के जनपदों में भी संपत्तियों के बारे में पता किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी