दिल्ली में किसान आंदोलन पर वेस्ट में अलर्ट, हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात

पंजाब से दिल्ली के लिए पैदल मार्च कर रहे किसानों के आंदोलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 09:12 AM (IST)
दिल्ली में किसान आंदोलन पर वेस्ट में अलर्ट, हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात
दिल्ली में किसान आंदोलन पर वेस्ट में अलर्ट, हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात

मेरठ, जेएनएन। पंजाब से दिल्ली के लिए पैदल मार्च कर रहे किसानों के आंदोलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट घोषित कर दिया। मेरठ जोन में चार प्वाइंटों किसानों ने एकत्र होंगे। किसानों को मेरठ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में यातायात व्यवस्था ज्यो की त्यो रहेगी। हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगा दी गई है। ताकि यातायात प्रभावित न हो।

तीन बिलो के खिलाफ दिल्ली में बड़ा आंदोलन है, इसमें मुख्य भूमिका पंजाब के किसानों की रहेगी। आसपास वाले राज्यों के किसान भी दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में एलआइयू की टीम ने इनपुट लिया है, जिसमें बताया गया कि मेरठ जोन में किसान चार प्वाइंटों पर एकत्र होंगे। मुजफ्फरनगर के खतौली में नावला गांव के पास, कंकरखेड़ा में जिटौली, सरधना और जानी में गंगनहर पर किसान एकत्र होंगे। ऐसे में मेरठ से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक रोजाना की तरह से संचालित किया जाएगा। साथ ही दिल्ली हाईवे पर अतिरिक्त फोर्स लगा दी जाएगी। एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मेरठ और गाजियाबाद तथा मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दिल्ली हाईवे पर बाइपास पर किसानों ने एकत्र होने की योजना बनाई है। ऐसे में बाइपास और गंगनगर से यातायात निकालना संभव नहीं है। शहर के बीच से यातायात को दिल्ली रोड पर निकाला जाएगा। किसानों की योजना को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी।

मेरठ से दिल्ली जाने वाला यातायात चलता रहेगा। मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को किसानों की प्लानिग देखकर रूट बदला जाएगा। फिलहाल दिल्ली हाईवे पर मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फनगर में अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है। साथ ही किसानों के एकजुट होने वाले प्वाइंटों पर भी आरएएफ और पुलिस बल लगा दिया है।

राजीव सभरवाल, एडीजी जोन

chat bot
आपका साथी