मंत्री ::: निरस्त हो सकता है होर्डिग का टेंडर

मेरठ । नगर निगम की कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में है। बीओटी की ताबड़तोड़ शिकायतों को देखते हुए प्रभा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 07:00 AM (IST)
मंत्री ::: निरस्त हो सकता है होर्डिग का टेंडर
मंत्री ::: निरस्त हो सकता है होर्डिग का टेंडर

मेरठ । नगर निगम की कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में है। बीओटी की ताबड़तोड़ शिकायतों को देखते हुए प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसे निरस्त करने का संकेत दिया है। सर्किट हाउस में गुरुवार को महानगर इकाई एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने नए सिरे से टेंडर की बात कही।

नगर निगम विवाद और भ्रष्टाचार का अखाड़ा रहा है। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ ने जैसे ही सर्किट हाउस में भाजपाइयों से फीडबैक लेना शुरू किया, नगर निगम का होर्डिग का जिन्न फिर बाहर आ गया। एक मंडल अध्यक्ष ने मंत्री के समक्ष होर्डिग के ठेके को लेकर प्रश्न उठाया। कहा कि नगर आयुक्त व चंद अन्य लोगों के बीच मिलीभगत की वजह से महज 35 लाख में ठेका दे दिया गया, जबकि इस पर तीन करोड़ रुपए तक निगम कमा सकता था। अन्य भाजपाइयों ने भी इसका समर्थन किया, जिस पर प्रभारी मंत्री ने निरस्त कर नए सिरे से टेंडर कराने की बात कही। मानकों के मुताबिक दस लाख से ज्यादा का कोई ठेका ई-टेंडर के माध्यम से आवंटित होगा। बताया जा रहा है कि पिछली बार से 25 फीसद ज्यादा भुगतान के साथ यह टेंडर हासिल किया गया था। भाजपाइयों ने नगर आयुक्त, पुलिस इंसपेक्टरों एवं अधिकारियों की खूब शिकायत की। कहा कि प्रदेश सरकार के तमाम फरमान के बावजूद नौकरशाही हावी है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के सही काम भी नहीं हो पा रहे हैं। उधर, प्रभारी मंत्री ने महानगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर विकास कार्यो की नब्ज टटोली। कई विधायकों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए गए। दो सत्र की वार्ता में विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, सत्यवीर त्यागी, संगीत सोम, दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महानगर अध्यक्ष शिवकुमार राणा, करुणेश नंदन गर्ग, सुनील भराला व पंकज भारद्वाज समेत कई अन्य शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी