तेज रफ्तार बस चढ़ गई डिवाइडर पर, सवारियों में मची चीख पुकार Meerut News

एक अनुबंधित तेज रफ्तार बस शनिवार की रात को हादसे का शिकार बन गई। शहर के फुटबाल चौक पर यह बस डिवाइडर पर चढ़ गई और हादसे में वहां पर सो रहे दो लोग घायल हो गए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 11:42 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 11:42 AM (IST)
तेज रफ्तार बस चढ़ गई डिवाइडर पर, सवारियों में मची चीख पुकार Meerut News
तेज रफ्तार बस चढ़ गई डिवाइडर पर, सवारियों में मची चीख पुकार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। शनिवार रात तेज रफ्तार अनुबंधित बस फुटबाल चौक के पास मस्जिद के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इस दौरान डिवाइडर पर सो रहे दो लोग बस की चपेट में आने से घायल हो गई, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को पकड़कर थाने ले गई।

डिवाइडर पर सो रहे दो घायल
शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे भैंसाली डिपो से एक अनुबंधित बस दिल्ली की ओर जा रही थी। कंकरखेड़ा निवासी प्रमोद बस चल रहा था। सवारियों ने बताया कि चालक तेज गति से बस चला रहा था। फुटबाल चौक के पास मस्जिद के सामने अचानक बस के आगे कोई आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। हादसे में डिवाइडर पर सो रहे बिहार निवासी प्रमोद और शकील घायल हो गए व अन्य बाल-बाल बच गए। सूचना पर ब्रह्रमपुरी थाना पुलिस पहुंच गई और चालक को पकड़कर थाने ले आई।

शराब पीकर चला रहा था गाड़ी
सवारियों ने बताया कि चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। उससे धीरे गाड़ी चलाने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।

गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। जब उन्हें पता चला कि चालक गाड़ी पीकर गाड़ी चला रहा था तो उन्होंने बस में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हो सकता है बड़ा हादसा
बीते साल 29 अगस्त को फुटबाल चौक के पास डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर कैंटर पलट गया था। कई लोगों की मौत हो गई थी। कुछ दिन तो लोग डिवाइडर पर सोने से बचे, लेकिन अब फिर से हालात जस के तस हैं। शनिवार रात भी बस डिवाइडर पर चढ़ गई थी। दो लोग चपेट में भी आ गए थे। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

हादसे में दंपती बाल-बाल बचा
दिल्ली रोड पर एक दंपती हादसे में बाल-बाल बच गया। शनिवार रात दंपती गाड़ी से दिल्ली की ओर से मेरठ जा रहे थे। रिठानी में पीर के पास किसी को बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। गाड़ी में दंपती और मासूम बच्चा था। हादसे के बाद आसपास के लोग आ गए। दंपती गाड़ी को छोड़कर आगे के लिए रवाना हो गए। दूसरी ओर दिल्ली रोड पर ही मिर्च से भरे कैंटर और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। कैंटर में मिर्च भरी थी, जो नवीन मंडी में जा रही थी। हादसे के बाद दोनों चालक गाड़ी को ले गए। 

chat bot
आपका साथी