सिलेंडर में आग से परिवार के चार झुलसे

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में शुक्रवार सुबह गैस लीक होने से उसमें आग लग गई। आग ने भयंकर हो गई। इसमें दंपती और उनके दो पुत्र गंभीर रुप से झुलस गए। जंगेठी निवासी गिरवर की पत्नी बसंती शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर खाली होने पर दूसरा सिलेंडर लगा रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 09:00 AM (IST)
सिलेंडर में आग से परिवार के चार झुलसे
सिलेंडर में आग से परिवार के चार झुलसे

मेरठ, जेएनएन : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में शुक्रवार सुबह गैस लीक होने से उसमें आग लग गई। आग ने भयंकर हो गई। इसमें दंपती और उनके दो पुत्र गंभीर रुप से झुलस गए। जंगेठी निवासी गिरवर की पत्नी बसंती शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर खाली होने पर दूसरा सिलेंडर लगा रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में भीषण आग लग गई। बसंती भी इसकी चपेट में आ गई। बसंती की चीख सुनकर पति व दोनों पुत्र सुशील और दीपक उसे बचाने के लिए दौड़े। वह तीनों भी आग की चपेट आकर बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान घर का सामान भी जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने किसी तरह चारों को आग से बचाकर निकाला। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड़ ने आग पर काबू पाया। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने गैस कंपनी से मुआवजे की मांग भी की है।

कबाड़ की दुकान में धमाके से नौकर जख्मी

मेरठ, जेएनएन : फत्तेउल्लापुर रोड स्थित जाकिर कालोनी की गली नंबर तीन में कबाड़ी की दुकान में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर नौकर बुरी तरह घायल हो गया। इसी दौरान दुकानदार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नौकर को अस्पताल भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कालोनी निवासी कासिम व आरिफ पुत्र यासीन की कबाड़ी की दुकान है। शुक्रवार को कबाड़ एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखा जा रहा था। कुछ सामान को तोड़कर ड्रम में भरा जा रहा है। इस बीच संदिग्ध वस्तु पर हथौड़ा पड़ने से धमाका हो गया। इससे निकली चिंगारी की चपेट में आने से नौकर रोहान पुत्र नसीबू घायल हो गया। उसके हाथ, चेहरा और पेट पर गहरे निशान हैं। घटना के बाद दोनों कबाड़ी रोहान को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पूछताछ में मोटर पंखे का कंडेंशर बताया गया है। पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी