लोकप्रिय अस्‍पताल में रेफर के बाद एक से पांच दिन में हुई चार मरीजों की मौत Meerut News

लोकप्रिय अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से मरे छह मरीजों मरीजों की हिस्ट्री निकाल ली है। चार मरीज ऐसे थे जिनकी मौत मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के एक से पांच दिन बाद हुई। सिर्फ दो मरीजों की हालत गंभीर थी। पुलिस भी विवेचना कर रही है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:30 AM (IST)
लोकप्रिय अस्‍पताल में रेफर के बाद एक से पांच दिन में हुई चार मरीजों की मौत Meerut News
लोकप्रिय अस्पताल में कोरोना मरीजों की मौत के मामले में अभी जांच जारी है।

मेरठ, जेएनएन। लोकप्रिय अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से मरे छह मरीजों मरीजों की हिस्ट्री निकाल ली है। चार मरीज ऐसे थे, जिनकी मौत मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के एक से पांच दिन बाद हुई। सिर्फ दो मरीजों की हालत गंभीर थी। इनमें से एक ने रास्ते में दम तोड़ा और दूसरे की उपचार के दौरान मौत हुई। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव छह मरीजों की मौत का आरोप लोकप्रिय अस्पताल पर है। डिप्टी सीएमओ जीके मिश्रा ने लोकप्रिय अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस विवेचना कर रही है। इसी बीच लोकप्रिय अस्पताल ने भी अपने यहां भर्ती इन छह मरीजों का रिकॉर्ड एकत्र कर लिया है।

अस्पताल के निदेशक रोहित रवेंद्र ने बताया कि दो मरीजों की हालत गंभीर थी। उनकी जान बचाने की हर संभव कोशिश की गई। उपचार देने के बाद अस्पताल की एंबुलेंस से ही मरीज को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया था। एक मरीज की मौत तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के पांच दिन बाद हुई। तीन मरीज भी एक से तीन दिन का उपचार मेडिकल कॉलेज में पा चुके थे। उसके बाद उनकी मौत हुई। इन सभी मौतों का जिम्मेदार मेडिकल कॉलेज है। उन्होंने कहा कि यह लोकप्रिय अस्पताल के खिलाफ एक साजिश है।

लोकप्रिय अस्पताल को भी कोविड के 75 मरीजों के उपचार की अनुमति मिलनी थी। सीएमओ से लेकर अन्य अफसर निरीक्षण कर चुके थे। अनुमति मिलने ही वाली थी कि स्वास्थ्य विभाग ने मुकदमा दर्ज करा दिया। स्वास्थ्य विभाग को तथ्यों के साथ जवाब देंगे। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस विवेचना में स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट की राय लेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी