पास होने के लिए अपनाया ये हथकंडा, सिपाही भर्ती दौड़ में महिला अभ्यर्थियों ने मारा शॉर्टकट

रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के मैदान में यूपी सिविल पुलिस-पीएसी सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान सोमवार को महिला अभ्यर्थियों ने 2.4 किमी की दौड़ के दौरान शॉर्टकट मारा। जिसके बाद भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने 151 महिला अभ्यर्थियों के पूरे बैच की दौड़ को ही रद्द कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 08:00 AM (IST)
पास होने के लिए अपनाया ये हथकंडा, सिपाही भर्ती दौड़ में महिला अभ्यर्थियों ने मारा शॉर्टकट
पास होने के लिए अपनाया ये हथकंडा, सिपाही भर्ती दौड़ में महिला अभ्यर्थियों ने मारा शॉर्टकट

मेरठ। रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के मैदान में यूपी सिविल पुलिस-पीएसी सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान सोमवार को महिला अभ्यर्थियों ने 2.4 किमी की दौड़ के दौरान शॉर्टकट मारा। जिसके बाद भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने 151 महिला अभ्यर्थियों के पूरे बैच की दौड़ को ही रद्द कर दिया। दौड़ रद्द होने की गूंज लखनऊ तक भी पहुंची। भर्ती बोर्ड ने पूरे प्रकरण की जानकारी लखनऊ स्थित पुलिस भर्ती मुख्यालय को भेज दी है। अब 151 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ मंगलवार को इसी मैदान में कराई जाएगी। वहीं दौड़ रद्द होने के दौरान कुछ महिला अभ्यर्थियों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया। जिस पर बोर्ड अधिकारियों ने नियमों की जानकारी दी। भर्ती बोर्ड के निर्णय को अभ्यर्थी और उनके परिजनों ने भी माना।

पुलिस भर्ती बोर्ड अधिकारी एसीएम सिविल लाइन कमलेश गोयल, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर मौ. असलम, डा. अभय राम बंसल सोमवार को मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी में 151 महिला अभ्यर्थियों के बैच की दौड़ शुरू हुई। 2.4 किमी दौड़ के लिए 14 मिनट में 400 मीटर गोल मैदान के 6 चक्कर लगाने थे। सभी अभ्यर्थियों ने पांचवे चक्कर तक पूरी मेहनत की। मगर, छठे चक्कर के दौरान करीब पांच दर्जन महिला अभ्यर्थियों ने फिनि¨शग प्वाइंट तक पहुंचने के लिए बीच मैदान से ही शॉर्टकट मार दिया। जिन्हें मौजूद महिला और पुरुष सिपाहियों ने रोका। भर्ती नियमों के अनुसार, शॉर्टकट दौड़ को भर्ती बोर्ड ने गंभीरता से लिया और पूरे बैच की दौड़ ही रद्द कर दी। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा कर रोष जताते हुए गलती मानी, मगर बोर्ड ने मानने से इन्कार कर दिया। भर्ती बोर्ड अधिकारी सीओ दिनेश शुक्ला और एसीएम कमलेश गोयल ने बताया कि इनकी दौड़ मंगलवार को भर्ती के आखिरी दिन कराई जाएगी।

महिला-पुरुष सिपाही भर्ती दौड़ का परिणाम घोषित

सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि सोमवार को भर्ती मैदान में 940 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें से 151 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ रद्द हो गई, 567 अभ्यर्थी पास और 222 हुए फेल हो गए। इसके अलावा 41 महिला अभ्यर्थियों की भी दौड़ कराई गई, जिनमें 17 पास और 24 फेल हो गई।

मुंह से झाग और हाथ पैरों की जकड़न से हुए बेहोश

महिला-पुरुष सिपाही भर्ती दौड़ के बीच कई ऐसे पुरुष व महिला अभ्यर्थी थी, जिनके मुंह से झाग और हाथ, पैरों में जकड़न होने से वह बेहोश हो गए। मौजूद चिकित्सकों की टीम सिपाहियों की मदद से स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक लेकर पहुंची, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें विशाल कुमार, सुधा रानी व अन्य कई अभ्यर्थी थे। दूसरी ओर, अभ्यर्थियों के परिजन मैदान और बाहर सड़क पर दिन भर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी