'नए कृषि कानून से देश का किसान होगा खुशहाल'

नए कृषि कानून से किसानों को दलालों से आजादी मिली है। किसान अब अपनी इच्छानुसानुसार कही भी फसल बेच सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:15 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:15 AM (IST)
'नए कृषि कानून से देश का किसान होगा खुशहाल'
'नए कृषि कानून से देश का किसान होगा खुशहाल'

मेरठ, जेएनएन। नए कृषि कानून से किसानों को दलालों से आजादी मिली है। किसान अब अपनी इच्छानुसार अपनी फसल को अच्छे दामों में देश में कही भी बेच सकता है। जिससे किसान समृद्ध और खुशहाल होगा। यह बात कुसैड़ी गांव में रविवार को आयोजित किसान पंचायत में सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कही।

किसान पंचायत में हुए सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश आजाद तो हुआ, लेकिन किसानों को आजादी अब मिली है। किसान अब अपनी फसल को देश के किसी भी कोने में अच्छे दामों में बेच सकता है। देश का किसान अब विपक्ष के इरादे समझ चुका है। नए कृषि कानून से देश का किसान समृद्ध और खुशहाल बनेगा।

क्षेत्रिय विधायक जितेन्द्र सतवाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया कृषि कानून लाकर यह साबित कर दिया है कि केन्द्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाफर व कलंजरी गांव में भी सांसद और विधायक ने किसान पंचायत को संबोधित किया। इस दौरान बिजेंद्र प्रमुख, योगेन्द्र कुसैड़ी, महकार सिंह, मुनेश बाफर, अंकुर कजलंजरी, केपी सिंह,अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।

भूमि संबंधित विवाद का जल्द होगा निपटारा : किसान पंचायत के बाद प्रेस वार्ता के दौरान सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि नए कृषि कानून से किसान अपनी फसल का उचित दाम पर व्यापारी से करार कर सकता है। किसान करार तोड़ सकता है लेकिन व्यापारी करार नहीं तोड़ सकता। यदि कोई विवाद होता है तो उसे आसानी से निपटाया जा सकता है। किसान सीधे एसडीएम को शिकायत कर सकता है और एसडीएम को अपने स्तर से जांच कर मामले का 30 दिन में निस्तारण करना होगा। गन्ना भुगतान के बारे में पूछने पर सांसद ने कहा कि प्रत्येक मिल में एथनाल बनाने के लिए मशीने लगाई जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी