श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड व बेटियों को दी साइकिल

परतापुर स्थित उद्योग मंदिर में सोमवार को श्रम विभाग द्वारा जनपद व मंडलीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड व बेटियों को साइकिल का वितरण भी उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 01:35 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:35 AM (IST)
श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड व बेटियों को दी साइकिल
श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड व बेटियों को दी साइकिल

मेरठ, जेएनएन। परतापुर स्थित उद्योग मंदिर में सोमवार को श्रम विभाग द्वारा जनपद व मंडलीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड व बेटियों को साइकिल का वितरण भी उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला द्वारा किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाने पर भी अध्यक्ष ने जोर दिया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता पीआइईएमए के अध्यक्ष निपुण जैन ने करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पंडित सुनील भराला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई हुई हैं। योजना का लाभ भी श्रमिक व उनके स्वजन को दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को भी परिषद द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। उपश्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि श्रम विभाग एवं श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं ई-श्रम कार्ड काफी लाभकारी है। ई-श्रम पंजीकरण कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। पंजीकरण होने पर दो लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ श्रमिकों को प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने पंजीकृत 20 श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड वितरित किए। श्रमिकों के 19 बेटे-बेटियों को साइकिल का वितरण भी किया गया। इस दौरान श्रम विभाग के मंडल के सभी जनपदों के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

छात्राओं ने पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिया भाग

दौराला : श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज में मिशन शक्ति कार्य योजना स्वास्थ्य के अंतर्गत संतुलित आहार एवं पोषण पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं ने पोस्टर व प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लिया। संतुलित आहार प पोषण पर चर्चा करते हुए अध्यापिका रविता ने छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आहार में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को योग कराने के साथ योग का महत्व भी बताया। पोस्टर प्रतियोगिता की प्रतिभागी कुमारी मेघा प्रथम और तनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुनीता रानी, नीतू शर्मा, रचना शर्मा आदि का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी