Delhi-Meerut Expressway: बस चार महीने का इंतजार और... पिज्जा, बर्गर के आउटलेट भी मिलेंगे एक्सप्रेस-वे पर

कुछ समय और बात है बस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मेरठ से करीब 20 किमी दूर एक ऐसा आकर्षक स्थान विकसित होने जा रहा है जहां आपका परिवार को वीकेंड में ले जाने का जरूर मन करेगा। शाम का नजारा तो ज्यादा ही लुभावना होगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 06:00 AM (IST)
Delhi-Meerut Expressway: बस चार महीने का इंतजार और... पिज्जा, बर्गर के आउटलेट भी मिलेंगे एक्सप्रेस-वे पर
मेरठ से करीब 20 किमी दूर डिडवारी में रेस्ट एरिया विकसित करने को हुआ टेंडर।

मेरठ, जागरण संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मेरठ से करीब 20 किमी दूर एक ऐसा आकर्षक स्थान विकसित होने जा रहा है जहां आपका परिवार को वीकेंड में ले जाने का जरूर मन करेगा। शाम का नजारा तो ज्यादा ही लुभावना होगा। बच्चे पापा से सेल्फी लेने की जिद करेंगे। यह स्थान है समयपुर डिडवारी। यहां पर रेस्ट एरिया विकसित करने के लिए एनएचएआइ ने टेंडर कर दिया है। कंपनी को चार महीने में प्रस्ताव के अनुसार सभी सुविधाएं विकसित करनी होंगी। संबंधित कंपनी ही 15 साल तक उन सुविधाओं में सुधार करेगी और उसका संचालन करेगी।

संशोधन की वजह से हुई देरी

पुरानी योजना के अनुसार भवन बन गए हैं। उसके मुताबिक तैयारी चल ही रही थी कि बाद में संशोधन कर दिया गया। अब वर्तमान में बदली हुई योजना के मुताबिक उसे विकसित किया जाएगा।

रेस्ट एरिया में यह रहेंगी सुविधाएं

- पिज्जा, बर्गर जैसे आधुनिक खान-पान के आउटलेट

- रेस्टोरेंट

- ढाबा

- सेल्फी प्वाइंट

- फव्वारा

- रंगीन टाइल्स से परिसर पर फर्श

- पेट्रोल पंप

- डिस्पेंसरी

- शौचालय

- बस शेल्टर

- डारमेट्री

- गाडिय़ों की मरम्मत करने का मैकेनिक सेंटर

एक ही कंपनी संभालेगी पूरी जिम्मेदारी

जिस कंपनी को इसका टेंडर दिया गया है वही कंपनी यहां पर सभी तरह की सुविधाएं विकसित करगी। वही 15 साल तक संचालन करेगी। यानी पेट्रोल पंप से लेकर रेस्टोरेंट तक सभी इसी कंपनी की देखरेख में होगा।गाजियाबाद मल्टीमाडल रैपिड रेल स्टेशन की प्रगति वीडियो हुआ अपलोड

दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ रैपिड रेल कारिडोर पर सबसे ऊंचा स्टेशन गाजियाबाद का बन रहा है। मेरठ मोड़ पर तैयार हो रहे इस स्टेशन का दूसरा वीडियो एनसीआरटीसी ने अपने यूट््यूब चैनल पर अपलोड किया है। इसमें ऊंचे-ऊंचे पिलर दिखाई दे रहे हैं। दिन व रात की तस्वीरें भी हैं। गौरतलब है कि इस स्टेशन पर मेरठ के भूड़बराल स्टेशन की तरह ही रेस्टोरेंट व अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के आउटलेट रहेंगे। गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन को कश्मीरी गेट लाइन की मेट्रो व न्यू गाजियाबाद बस अड्डा से भी जोड़ा जाएगा। यह मल्टीमाडल स्टेशन के रूप में विकसित होगा। इस स्टेशन का कार्य इसलिए भी तेजी से चल रहा है क्योंकि यह प्रथम चरण दुहाई से साहिबाबाद के बीच में पड़ता है।

chat bot
आपका साथी