लगातार 61 घंटे तक चली मतगणना

उप्र विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक चुनाव की मतगणना 61 घंटे से अधिक समय तक चली। गुरुवार को सुबह आठ बजे से यह मतगणना शुरू हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 07:00 AM (IST)
लगातार 61 घंटे तक चली मतगणना
लगातार 61 घंटे तक चली मतगणना

मेरठ, जेएनएन। उप्र विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक चुनाव की मतगणना 61 घंटे से अधिक समय तक चली। गुरुवार को सुबह आठ बजे से यह मतगणना शुरू हुई थी। साथ ही शनिवार की रात करीब साढे़ नौ बजे तक कार्य चलता रहा। इस तरह करीब 61 घंटे से अधिक मतगणना चली। लंबे समय तक चली मतगणना के कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को थकान व परेशानी भी हुई। वहीं, मतदाताओं को भी रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मतगणना में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना था कि भविष्य में यह ईवीएम से करायी जाए। अन्यथा वोटर बढ़ने पर और परेशानियां बढे़ंगी।

भाजपा के लिए लकी नंबर रहा टू

विधान परिषद चुनाव में शिक्षक व स्नातक सीट पर विजय प्राप्त कर नया इतिहास लिखने वाली भाजपा के लिए इस बार दो नंबर लकी रहा। इस नंबर ने ही भाजपा को नंबर वन बनाकर विजेता तक पहुंचा दिया।

भाजपा ने शिक्षक व स्नातक सीट पर दो प्रत्याशी उतारे। शिक्षक पर श्रीचंद शर्मा व स्नातक पर दिनेश कुमार गोयल रहे। चुनाव के बैलेट पेपर में उनका नाम नंबर दूसरे स्थान पर रहा। इस नंबर दो को वोटों के मामलें में दोनों प्रत्याशियों ने नंबर वन बनाकर जीत हासिल की। स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने प्रथम वरीयता के मतों में कुल 43052 यानि अंतिम अंक दो का ही आ रहा है। यही नहीं दिनेश कुमार गोयल का मुकाबला 24 साल के विजेता हेम सिंह पुंडीर से था। उन्होंने 24 साल के विजेता को करारी शिकस्त दी। वहीं, शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला 48 साल के लगातार विजेता ओमप्रकाश शर्मा से था। उनके कुल कार्यकाल का योग करें तो वह भी 12 आता है, जिसमें दो का अंक है।

पिछले चुनाव में पुंडीर को 25 हजार से अधिक वोट मिले थे

स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से करारी शिकस्त खाने वाले शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर ने पिछला चुनाव बसपा प्रत्याशी धर्मेद्र भारद्वाज ईकड़ी को हराकर जीता था। पुंडीर को वर्ष-14 में प्रथम वरीयता में कुल 22952 व धर्मेद्र को 19468 वोट मिले थे। पुंडीर को द्वितीय वरीयता तक कुल 25207 व धर्मेद्र को 20,938 मत मिले और वह विजयी हुए थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी रहे डा. अशोक नागर को द्वितीय वरीयता तक 17,993 मत मिले थे।

chat bot
आपका साथी