दूल्हे ने मांगी कार, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

विवाह समारोह में दुल्हे के कार मांगने पर दुल्हन ने किया शादी से इन्कार।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 07:00 AM (IST)
दूल्हे ने मांगी कार, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार
दूल्हे ने मांगी कार, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

मेरठ । मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र के बागपत रोड स्थित इहा पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में दूल्हे ने कार की डिमांड कर डाली। दुल्हन को यह बात पता चली तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हा समेत कई बरातियों को बंधक बना लिया। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

उस्मानपुर दिल्ली निवासी ब्रहमदत्त का बेटा मनीष बी-टेक कर चुका है। उसकी शादी गंगा कालोनी निवासी इंद्रेश की बेटी पिंकी से तय हुई थी। पिंकी फैशन डिजाइनिंग का नोएडा से कोर्स कर चुकी है। मनीष 30 अप्रैल को इहा पैलेस में बरात लेकर आया था। लड़की पक्ष द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, दूल्हे ने दुल्हन से वैगनआर कार मांगी। असमर्थता जताने पर दूल्हे समेत उसके पिता व अन्य ने गाली-गलौच व मारपीट की। दुल्हन ने दूल्हा को दहेजलोभी बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया और बरात को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने बंधनमुक्त कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां पर पुलिस के सामने तय हुआ कि दोनों पक्ष एक दूसरे का सामान लौटा देंगे। वहीं, दूल्हे पक्ष को एक लाख रुपये लड़की पक्ष को अतिरिक्त देने होंगे। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। दूल्हा पक्ष ने यह कहा

दुल्हे के पिता ब्रहमदत्त का कहना है कि उन्होंने कार नहीं मांगी। पंडित को दक्षिणा देने को लेकर फेरों के समय विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया और बरात बंधक बना ली।

इनका कहना है..

बरात बंधक होने की सूचना पर इहा पैलेस में पहुंचे थे। बरात को बंधनमुक्त कराया। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

- बृजेश शर्मा, इंस्पेक्टर, टीपीनगर।

chat bot
आपका साथी