मेरठ में कांग्रेस की महापंचायत रविवार को, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा करेंगी संबोधित, तैयारियों में जुटे हैं कांग्रेसी

मेरठ में सात मार्च को कांग्रेस की किसान महापंचायत होगी। भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस नेता जिले में विभिन्‍न स्‍थानों पर जनसंपर्क कर रहे हैं। कैली गांव में होने वाली महापंचायत को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 07:27 PM (IST)
मेरठ में कांग्रेस की महापंचायत रविवार को, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा करेंगी संबोधित, तैयारियों में जुटे हैं कांग्रेसी
मेरठ में कांग्रेस की महापंचायत को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा करेंगी संबोधित

 मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस की किसान महापंचायत का आयोजन रविवार को सरधना क्षेत्र में होगा। महापंचायत की सफलता के लिए कांग्रेस नेता तैयारियों में कई दिन से जुटे हैं। महापंचायत को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी। 

कैली गांव में होगी महापंचायत

सरधना के कैली गांव में सात मार्च को कांग्रेस की किसान महापंचायत होगी। इसमें भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस नेता विभिन्‍न स्‍थानों पर जनसंपर्क कर रहे हैं। महापंचायत को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी। महापंचायत स्थल का भी पार्टी नेता जायजा ले चुके हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि किसान महापंचायत में भारी भीड़ जुटेगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा इससे पूर्व पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर आदि जिलों में किसान पंचायतों को संबोधित कर चुकी हैं। पिछले सप्‍ताह दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। 

chat bot
आपका साथी