हर बूथ पर 10 यूथ की बनाई जा रही कमेटी : मतलूब गौड़

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। खुद को किसानों और मजदूरों का दल कहने वाले राष्ट्रीय लोकदल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा राजनीतिक प्रभाव माना जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 08:59 AM (IST)
हर बूथ पर 10 यूथ की बनाई जा रही कमेटी : मतलूब गौड़
हर बूथ पर 10 यूथ की बनाई जा रही कमेटी : मतलूब गौड़

मेरठ, जेएनएन। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। खुद को किसानों और मजदूरों का दल कहने वाले राष्ट्रीय लोकदल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद अब रालोद की कमान उनके पुत्र जयंत चौधरी के कंधों पर है। फिलहाल विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं है। हालाकि राजनीति के गलियारों में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए पूर्व सासद जयंत चौधरी ने मिशन-2022 की शुरुआत कर दी है। किसान आदोलन से पार्टी को संजीवनी मिली है और, चुनाव संकल्प पत्र तैयार करने के लिए संवाद भी जारी है। मेरठ में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़। आइए, जानते हैं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ से जिलास्तर पर उनकी पार्टी की चुनावी तैयारियों के बारे में।

- वर्ष 2022 में होने वाले चुनावों को लेकर आपकी क्या तैयारी है?

जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। 10 दिनों में विधानसभा वार कमेटियों का गठन भी कर दिया जाएगा। सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय किया जा रहा है।

- जिलास्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए क्या फेरबदल हो रहे हैं?

हम बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर रहे हैं। जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है, जो विधानसभा क्षेत्रवार 11 लोगों की कमेटी बनाएंगे। बहुत जल्द भाईचारा सम्मेलनों की शुरुआत भी होगी।

- जिलास्तर पर वह पाच काम बताएं जिनके आधार पर आप वोट मागेंगे?

करनावल में बड़े बिजली उपकेंद्र का निर्माण, सिवाल खास से मोहिउद्दीनपुर तक सड़क का निर्माण और, नानू से सरधना तक की सड़क का निर्माण कराया गया। सिटी बसों को सरधना, मवाना के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने के लिए प्रयास किया गया। मवाना, नंगलामल और किनौनी चीनी मिल में किसानों का कई माह से लंबित भुगतान कराया गया।

- मेरठ से कोई विधानसभा सीट जीतने को लेकर इस बार क्या योजना है?

चुनाव के लिए हर बूथ पर 10 यूथ की कमेटी बनाई जा रही है। गरीब और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए न्याय यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। जयंत जी ने सपा से गठबंधन की बात कही है। कुल मिलाकर हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे और विजय भी हासिल करेंगे।

- यदि सरकार में आए तो मेरठ में किन कार्यो को प्राथमिकता देंगे?

मेरठ में बुनकरों की बड़ी संख्या है। उनको सस्ती बिजली और कम ब्याज पर ऋण दिलाने का जतन करेंगे। कताई मिल क्षेत्र में नए उद्योग धंधों की स्थापना का प्रयास होगा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम की स्थापना भी हमारी प्राथमिकता होगी।

- जाति और धर्म की राजनीति होगी या आम जनता के हितों की बात करेंगे?

राष्ट्रीय लोकदल हमेशा ही किसानों और गरीबों का हितैषी रहा है। जाति और धर्म की राजनीति से रालोद का कोई वास्ता ही नहीं है। समाज को जोड़ने के लिए हम हर विधानसभा क्षेत्र में भाईचारा सम्मेलन करने जा रहे हैं।

- अपना प्रमुख प्रतिद्वंद्वी किस दल को मानते हैं और क्यों?

हमारा मुकाबला तो भारतीय जनता पार्टी से ही है, क्?योंकि प्रदेश में उन्?हीं की सरकार है। योगी सरकार में नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। डीजल के दाम बढ?े से किसानों की कृषि लागत भी बढ़ती जा रही है।

chat bot
आपका साथी