बाढ़ सेल्टरों पर सफाई का कार्य शुरू

बरसात के मौसम में खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की चिता सताने लगती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:11 AM (IST)
बाढ़ सेल्टरों पर सफाई का कार्य शुरू
बाढ़ सेल्टरों पर सफाई का कार्य शुरू

जेएनएन, मेरठ। बरसात के मौसम में खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की चिता सताने लगती है। सरकार ने खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से तत्काल राहत देने के लिए बाढ़ग्रस्त गांवों के समीप सेल्टर बनवाए थे। गंगा नदी के जलस्तर के उतार चढ़ाव को देखते हुए विकास खंड द्वारा बाढ़ सेल्टर को साफ कराया जा रहा है।

शनिवार को तीन बाढ़ सेल्टर की सफाई कराई गई। इन बाढ़ चबूतरों की हालत निर्माण पूर्ण होने के बाद से ही दयनीय हो गई थी। जगह-जगह से शेड टूट गए थे और बाढ़ चबूतरे भी फट गए थे। इन बाढ़ चबूतरों की कई बार जांच भी हुई। हस्तिनापुर क्षेत्र में ही करीब आठ बाढ़ सेल्टर करोड़ों की लागत से बनाए गए थे। इसके बाद वे पंचायत विभाग को हस्तांतरित कर दिए गए थे। वर्तमान में बाढ़ सेल्टर की स्थिति बदतर है और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत देने के लिए सुरक्षित नहीं है। इन सेल्टरों के शौचालयों के दरवाजे टूट गए है, नल भी खराब है और झाड़ियां उगी है, टीन शेड भी टूट गए है। विकास खंड द्वारा शनिवार को बाढ़ सेल्टरों की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। जिसमें मानपुर, दबखेड़ी, बस्तौरा नारंग गांव के बाढ़ सेल्टर की साफ-सफाई कराई गई। बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ सेल्टरों की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया है। शीघ्र ही सभी बाढ़ सेल्टर दुरुस्त करा दिए जाएंगे। पुलिसकर्मियों को मास्क वितरित किए

जेएनएन, मेरठ। अटल जनशक्ति पार्टी की ओर से कोरोना से बचाव को शनिवार को नगर स्थित चौकी पर पुलिसकर्मियों को मास्क वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये एहतियात बरतना जरूरी है। शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ मास्क अवश्य लगाएं। संगठन लोगों को जागरूक कर रहा है। दिलशाद अंसारी, असलम, शुभम शर्मा, अनिकेत शर्मा, जयकरण प्रजापति आदि मौजदू रहे।

chat bot
आपका साथी