हाउसफुल-4 के तीन और सिम्बा के चले दो शो

धीरे-धीरे बढ़ रही है दर्शकों की संख्या। अब है नई फिल्म का इंतजार।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 09:00 AM (IST)
हाउसफुल-4 के तीन और सिम्बा के चले दो शो
हाउसफुल-4 के तीन और सिम्बा के चले दो शो

मेरठ, जेएनएन। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के दो दिन बाद शनिवार को भी शहर के मात्र चार सिनेमा हाल ही खुले। अन्य सिनेमा हाल संचालक कई मुद्दों को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में हैं। कई तो नवंबर में सिनेमा हाल खोलने का मन बना चुके हैं।

शनिवार को लाकडाउन के बाद पहली बार खोले गए अप्सरा में फिल्म हासउफुल-4 के तीन शो और रीगल में फिल्म सिम्बा के दो शो चले। हाउसफुल को जहां 25 दर्शक मिले, वहीं सिम्बा को 20। अप्सरा के निदेशक अनुपम गुप्ता का कहना है कि लोगों में कोरोना महामारी का डर है। वे घर से निकलने में झिझक रहे हैं। ऐसे में सिनेमा को एक बार फिर रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा। रीगल के निदेशक रमेश गोयल ने बताया कि पहले दिन सभी टिकट बुकिंग टेलीफोन पर हुई और दर्शकों को मोबाइल पर ई-टिकट दिया गया। वहीं अब लोगों में भी धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण को लेकर भय कम हो रहा है। वह सावधानी के साथ मनोरंजन की गतिविधियों का भी आनंद उठाने लगे हैं।

नंदन में दो और आइनोक्स में चले पांच शो

नंदन में दूसरे दिन कमांडो-3 और सिम्बा के दो शो चले। कमांडो-3 को 15 और सिम्बा को दस दर्शकों ने देखा। कुछ ऐसा ही हाल आइनोक्स का भी रहा। तीसरे दिन पांच शो चले। फिल्म तान्हाजी को 14, मलंग को 3, थप्पड़ को दो और ब्लडशाट को दो दर्शकों ने देखा। आइनोक्स के सिनेमा मैनेजर मनोज मिश्रा का कहना है कि धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ रही है। सभी को अब नई फिल्म रिलीज होने का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी